माता-पिता के लिए बेटी की शादी वह सपना होता है जिसे वह उसके जन्म के साथ ही देखना शुरू कर देते हैं। ऐसा ही सपना प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने भी देखा था जो अब पूरा हो चुका है। मधु चोपड़ा अपनी बेटी के दिल के काफी करीब हैं। प्रियंका चोपड़ा की शादी होने के बाद मधु चोपड़ा का पहला बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने निकयंका की शादी से जुड़ी कई बातें बताईं।
प्रियंका को दुल्हन के रूप में देखकर रो पड़ी थीं मधु चोपड़ा, शादी के बाद पहले बयान में किए कई खुलासे
मधु चोपड़ा ने बताया 'उनकी लिटिल गर्ल की शादी का सपना आखिरकार पूरा हो गया। वह वक्त किसी के लिए बहुत भावुक होता है जब वह अपनी बेटी को शादी के जोड़े में देखे। मैं इस दिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रही थी। मैं हमेशा से चाहती थी कि प्रियंका की शादी भारतीय परंपरा से हो। हम लोगों ने शादी की सभी रस्में की। कोई भी शार्टकट नहीं अपनाया।'
A post shared by priyanka chopra jonas 🌀 (@priyanka_choprajonas) on
मधु चोपड़ा ने आगे कहा - 'मैं हमेशा से प्रियंका के लिए भारतीय रिवाज से शादी चाहती थी, यह बात प्रियंका को पता थी। प्रियंका ने मेरी इच्छा पूरी की। मुझे देखकर बहुत खुशी हुई कि प्रियंका और निक को लोगों का प्यार मिल रहा है।' क्रिश्चियन वेडिंग के बारे में भी मधु चोपड़ा ने बात की। मधु चोपड़ा ने कहा - 'उस वक्त मेरे पास कोई शब्द नहीं थे जब मैंने प्रियंका को दुल्हन के रूप में देखा था। मैं अपने इमोशन को कंट्रोल नहीं कर पाई थी और रो दी थी। व्हाइट गाउन बहुत सुंदर था और मेरी बेबी उसमें किसी प्रिसेंस से कम नहीं लग रही थी।'
A post shared by priyanka chopra jonas 🌀 (@priyanka_choprajonas) on
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने न केवल क्रिश्चियन वेडिंग बल्कि हिंदू रिवाज से हुई शादी के बारे में भी खुलकर बात की। प्रियंका चोपड़ा ने हिंदू रिवाज से हुई शादी में लाल रंग का सिंपल और सोवर लहंगा पहना हुआ था। इस पर मधु चोपड़ा ने कहा - 'प्रियंका लहंगे में बहुत सुंदर लग रही थी। उसमें कुछ भी झटक और झिलमिल नहीं था। लहंगा न केवल सिंपल बल्कि क्लासी भी था।'
A post shared by WedWise.co.in (@wedwise) on
अपनी बेटी की तारीफ करते हुए मधु चोपड़ा ने कहा - 'वह चाहे कहीं भी रहे लेकिन अपनी परंपरा से जुड़ी रहेगी। निक के परिवार वाले बहुत अच्छे हैं। निक हमेशा इस बात का ध्यान रखता है कि लोग कंफटेबल रहें। वह बेस्ट दामाद है।' आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने शादी की सारी तैयारियां अपनी देखरेख में की। शादी से कुछ दिन पहले वह उम्मेद भवन पैलेस भी तैयारियों का जायजा लेने गई थीं। यहां तक कि प्रियंका के साथ संगीत सेरेमनी में डांस भी किया था।
A post shared by Naveen Pandey (@glitterandglamourindia) on