अभिनेता अक्षय कुमार की शानदार फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' के निर्देशक सुभाष कपूर की फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ की रिलीज के लिए कई बड़े कॉरपोरेट घरानों ने दिलचस्पी दिखाई है। फिल्म हिंदी पट्टी के एक सूबे की महिला मुख्यमंत्री के इर्द गिर्द घूमती है और फिल्म में लीड किरदार कर रहीं ऋचा चड्ढा का लुक इस फिल्म में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से प्रेरित बताया जा रहा है। सुभाष इसके अलावा एक और महिला राजनीतिज्ञ की कहानी भी पर्दे पर उतारने जा रहे हैं।
2 of 6
हुमा कुरैशी
- फोटो : instagram/huma
जानकारी के मुताबिक सुभाष ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए एक वेब सीरीज की रचना करने जा रहे हैं जो राजनीति पर आधारित होगी। इस वेब सीरीज का शीर्षक सुभाष ने 'महारानी' सोचा है और इसके लिए उन्होंने सारी तैयारियां भी कर ली हैं। कमाल की बात तो यह है कि सीरीज में महारानी का किरदार निभाने के लिए उन्होंने अपनी ही फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' की मुख्य अभिनेत्री हुमा कुरैशी को फाइनल किया है।
3 of 6
हुमा कुरैशी
- फोटो : वीरल भयानी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुभाष की यह वेब सीरीज 'महारानी' एक राजनीतिक ड्रामा तो होगी ही, साथ ही इसमें कॉमेडी का तड़का भी लगेगा। काफी हद तक इस सीरीज की कहानी उनकी पिछली फिल्मों जैसी ही हल्की-फुल्की और कटाक्ष करने वाली होगी। मुख्य भूमिका निभाने के लिए तो हुमा कुरैशी का चयन हो गया है। फिल्म के बाकी कलाकारों के चयन का काम चल रहा है।
4 of 6
सुभाष कपूर
- फोटो : instagram/subhashkapoor
वेब सीरीज 'महारानी' की एक खास बात और है कि सुभाष इस सीरीज को खुद निर्देशित नहीं करेंगे। इस काम की जिम्मेदारी उन्होंने करण शर्मा को दी है। करण शर्मा एक विज्ञापन फिल्म निर्देशक हैं। ठीक से एक वेब सीरीज या कोई बड़ा प्रोजेक्ट निर्देशित करने का यह करण का पहला अनुभव होगा। सुभाष इस सीरीज में एक निर्माता और रचनाकर्ता की भूमिका अदा करेंगे।
5 of 6
ऋचा चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला
सुभाष ने लॉकडाउन भर का पूरा समय अपनी वेब सीरीज की तैयारी में ही निकाला है। लेकिन, लॉकडाउन से पहले वह अपनी फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' के निर्देशन में व्यस्त थे। फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' अब तैयार है और सुभाष को इसके रिलीज होने का इंतजार है। इस फिल्म में ऋचा चड्ढा, मानव कौल, अक्षय ओबेरॉय और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से प्रेरित बताई जा रही है।