बॉलीवुड में ज्यादातर फिल्मों की हैप्पी एंडिंग होती है। खासतौर से रोमांटिक फिल्मों में किसी न किसी राज को उसकी सिमरन मिल ही जाती है। लेकिन असल जिंदगी में हर बार यह संभव नहीं है। और यह तो बॉलीवुड है, यहां अक्सर ही रिश्ते बनते और बिगड़ते रहते हैं। अगर आप लकी होते हैं तो आपको आपका प्यार मिल जाता है, लेकिन अगर किस्मत में मिलना न लिखा हो तो लाख कोशिशों के बावजूद रिश्ते अधूरे ही रह जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ अभिनेत्री राय लक्ष्मी और महेन्द्र सिंह धोनी के साथ। तो चलिए हर हफ्ते की तरह की इस बार भी अधूरी प्रेम कहानियों की इस कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं महेंद्र सिंह धोनी और राय लक्ष्मी की लव स्टोरी।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने अपने जीवन में सफलता की ऊंचाईयों को छूआ है। धोनी के बारे में जितना कहा जाए, कम है। पूरी दुनिया में उनके करोड़ों फैंस हैं, जो उन पर जान छिड़कते हैं। धोनी ने इंडियन क्रिकेट का नाम इतना ऊंचा कर दिया है कि, हर भारतीय उनका नाम गर्व के साथ लेता है। महेंद्र सिंह धोनी जैसे क्रिकेट के ग्राउंड में चौके-छक्के लगाते दिखाई देते हैं। वैसे ही उन्होंने कई हसीनाओं के दिलों पर भी राज किया है। साक्षी से शादी से पहले माही का नाम साउथ की अभिनेत्री राय लक्ष्मी संग जुड़ चुका है।
इसे भी पढ़ें- Tiger 3: टाइगर 3 में अपने लुक पर काफी मेहनत कर रहे शाहरुख खान, एक्शन सीक्वेंस के लिए बनवाई खास विग
साक्षी से पहले साल 2008-2009 के आसपास माही मॉडल और अभिनेत्री राय लक्ष्मी को डेट कर रहे थे। दोनों को एकसाथ कई पार्टियों और इवेंट्स में देखा जाता था। खासकर आईपीएल की पार्टियों के दौरान दोनों हमेशा साथ दिखाई देते थे। इसी के बाद से दोनों के अफेयर के खूब चर्चे हुए थे। हालांकि धोनी ने खुद अफेयर की बात को कभी नहीं कबूला था, लेकिन ब्रेकअप के बाद राय लक्ष्मी ने एक मीडिया कंपनी को इंटरव्यू दिया था।
इस दौरान राय लक्ष्मी ने अपने और धोनी के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, मुझे विश्वास होने लगा है कि धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग की तरह है, जो लंबे समय तक नहीं जाएगा। मुझे आश्चर्य है कि लोगों में अभी भी ऊर्जा और धैर्य बाकी है कि वह इसके बारे में अभी तक बात कर रहे हैं। हर बार जब टीवी चैनल्स धोनी के अतीत में जाते हैं, तो वे इसे हमारे रिश्ते को सामने लाने के लिए एक पॉइंट बनाते हैं। मुझे यह सोचकर डर लगता है कि किसी दिन मेरे बच्चे इसे टीवी पर देखेंगे और मुझसे इसके बारे में पूछेंगे'।
उन्होंने आगे यह भी कहा था कि धोनी के बाद मेरे और भी तीन से चार लोगों के साथ रिश्ते थे, लेकिन लोगों का ध्यान सिर्फ इसी पर जाता है। अन्य रिश्तों के बारे में कोई भी बात नहीं करना चाहता है। बता दें कि अब राय लक्ष्मी और धोनी दोनों शादीशुदा हैं और अपनी-अपनी जिंदगी खुशी से जी रहे हैं।