बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के पैचअप से लेकर ब्रेकअप की खबरों तक पर दोनों सितारों ने आज तक कुछ नहीं कहा। इस मामले में दोनों हमेशा चुप ही रहे। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आती है। दोनों अक्सर अपनी केमिस्ट्री मीडिया के सामने दिखाते भी रहते हैं। इन दिनों दोनों अपनी आगामी फिल्म 'लव आज कल' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस दौरान भी दोनों की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
2 of 5
सारा, कार्तिक
- फोटो : Social Media
हाल ही में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक दूसरे के साथ नजर आए। दोनों ने मीडिया के सामने डीडीएलजे स्टाइल में पोज भी दिए। दोनों की केमिस्ट्री और इन तस्वीरों को देखकर लगता है कि दोनों का कभी ब्रेकअप हुआ ही नहीं है। दोनों की कहानी शुरू हुई थी 'कॉपी विद करण' से। यहां सारा ने कार्तिक को डेट करने की बात कही थी। बस यहीं से फैन्स ने सारा और कार्तिक को सार्तिक बना दिया था।
3 of 5
सारा, कार्तिक
- फोटो : Social Media
सारा और कार्तिक इंडियन आइडल के सेट पर अपनी फिल्म 'लव आज कल' का प्रमोशन करने पहुंचे। ये तस्वीरें भी तभी की हैं। इन तस्वीरों में सारा अली खान सफेद रंग का गरारा पहनी हुई हैं। संफेद रंग के फ्लोरल प्रिंट गरारे में सारा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। तस्वीरों में सारा कार्तिक की गोद में भी नजर आ रही हैं।
4 of 5
सारा, कार्तिक
- फोटो : Social Media
सारा और कार्तिक की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। दोनों की ये तस्वीरें फैन्स को भी काफी पसंद आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री के तो वैसे भी लोग दीवाने हैं। अब इनकी फिल्म में इनकी केमिस्ट्री देखने का इंतजार फैन्स को बड़ी ही बेसब्री से है। फिल्म के ट्रेलर और गाने में दोनों की केमिस्ट्री देखी गई। जो कि फैन्स को काफी पसंद आ रही है।
5 of 5
Love Aaj Kal 2 first look
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि सारा और कार्तिक की फिल्म 'लव आज कल' सिनेमाघरों में 14 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म में पहली बार दोनों की जोड़ी देखी जा रही है। हालांकि दोनों की जोड़ी काफी समय पहले से ही फैन्स को पसंद है। इस फिल्म में सारा अली का जोई के किरदार में नजर आ रही हैं। तो वहीं कार्तिक वीर और रघु नाम के दो किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म में 90 के दशक की लव स्टोरी और 2020 की लव स्टोरी दिखाई गई है।