बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अलीबाग में अपने बर्थडे के ग्रैंड सेलिब्रेशन के बाद मुंबई के लिए रवाना हो गए। जहां फैंस से लेकर मीडिया तक उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परिवार के साथ वापस लौटने के दौरान शाहरुख की कुछ तस्वीरें भी इंटरनेट में वायरल हो रही है।
तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि शाहरुख के छोटे शहजादे यानी अबराम खान वापस जाने के बिलकुल मूड में नहीं। इन तस्वीरों से साफ नजर आ रहा है कि कल से मस्ती कर रहे अबराम कैसे वापस मुंबई न जाने के लिए पापा शाहरुख से जिद्द कर रहे हैं।
जिसके बाद सिर में हैडफोन और हाथों में आईपैड पकड़े अबराम को अपनी गोद में जबरदस्ती उठाकर चौपर तक ले जाने के सिवा शाहरुख के पास और कोई दूसरा चारा न था तस्वीरों में कार के नजदीक शाहरुख और अबराम को देखा जा सकता है।
मुंबई पहुंचते ही खान परिवार अपने बंगले 'मन्नत' में पारंपरिक ढंग से शाहरुख का बर्थडे सेलिब्रेट करेगा, जिसके बाद हमेशा की तरह 'रोमांस का ये बादशाह' गैलरी से अपने फैंस से मिलेंगे।
अगर इन तस्वीरों को देखकर आपके जेहन में ये सवाल आए कि स्टाइलिश मॉम गौरी अपनी बेटी सुहाना के साथ कहीं गायब हैं तो हम आपको बता दें कि दोनों देर रात या कल सुबह तक अलीबाग से मुंबई के लिए रवाना होंगी।