अपने बड़बोलेपन और बोल्ड बयानों के लिए हमेशा ही सुर्खियों में रहने वाली कंगना रानौत को लेकर उनकी फिल्म 'क्वीन' की को-स्टार और एक्ट्रेस लीजा हेडन ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है।
कंगना के अजीबोगरीब बर्ताव पर लीजा हेडन ने किया बड़ा खुलासा
फिल्म 'क्वीन' में लोगों ने कंगना और लीजा की केमेस्ट्री को बेहद पसंद किया और दोनों के किरदारों को कई अवॉर्ड भी मिले लेकिन असल में इन दोनों हीरोइनों के बीच कोई बॉन्डिंग नहीं थी क्योंकि कंगना के नखरे खूब थे। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि इसका खुलासा खुद लीजा हेडन ने किया है।
कंगना के अजीबोगरीब बर्ताव पर लीजा हेडन ने किया बड़ा खुलासा
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सेट पर कंगना के बर्ताव के बारे में बताते हुए लीजा ने कहा, ' वो (कंगना) हमेशा अपने आप में ही रहती थीं और कई बार तो अचानक ही उनका मूड ऑफ हो जाता और बातें करना बंद कर देतीं थीं। इसलिए अगर 'क्वीन' में लोगों को हम दोनों की केमेस्ट्री अच्छी नजर आई तो वो फिल्म के दोनों किरदारों के बीच बॉन्डिंग की वजह से थी ना कि हमारे बीच की बॉन्डिंग की वजह से।'
कंगना के अजीबोगरीब बर्ताव पर लीजा हेडन ने किया बड़ा खुलासा
यानि साफ शब्दों मे लीजा ने बता दिया है कि शूट के दौरान कंगना के साथ ज्यादा नहीं पटी क्योंकि कंगना का बर्ताव अजीब था। वैसे कंगना के बर्ताव और एटीट्यूड को लेकर पहले भी खूब खबरें आती रही हैं। कुछ वक्त पहले एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वो अपनी ही एक फिल्म के क्रू मेंबर पर चिल्ला रहीं थीं और वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उनके एक्शन सीन करने के लिए एक बॉडी डबल को रख लिया गया था।
कंगना के अजीबोगरीब बर्ताव पर लीजा हेडन ने किया बड़ा खुलासा
इतना ही नहीं फिल्म 'रंगून' के निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ भी उनके मनमुटाव की खबरें आईं थीं जब उन्होंने फिल्म के डायलॉग और स्क्रीनप्ले में अपने लिए क्रेडिट मांगा था। और अब इन दिनों वो ऋतिक रोशन के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा में हैं जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दोनों के बीच अभी भी कानूनी लड़ाई चल रही है। खैर अब देखना ये होगा कि लीजा हेडन के इस खुलासे पर कंगना का क्या रिएक्शन होगा।