रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर को हो चुकी है। ऐसे में हमारे पास शादी का ये खास वीडियो है जो आपको पूरी तरह से भावुक कर देगा। ये वीडियो शादी के मंडप का है जहां मुकेश और नीता की आंखे नम हो रही है। इस भावुक माहौल में स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आवाज गूंज उठी जिसे सुन वहां मौजूद सभी देसी और विदेशी मेहमान स्तब्ध रह गए...देखिए ये वीडियो और महसूस कीजिए उस क्षण को सिर्फ अमर उजाला डॉट कॉम पर...
वीडियो में शादी के मंडप के पास अमिताभ बच्चन पत्नी जया बच्चन के साथ दिख रहे हैं। तो वहीं साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी पत्नी संग इस खास मौके पर मौजूद थे। लेकिन कन्यादान होते ही जैसे इन्होंने लता मंगेशकर की आवाज सुनी ये ध्यानमग्न हो गए। वहीं, वीडियो में बेटी ईशा को मंडप पर आते देख मुकेश और नीता की आंखों से पानी छलक उठा है।
3 of 5
deol family isha ambani wedding reception
- फोटो : Instagram
बता दें कि बीती रात ईशा-आनंद का मुंबई रिसेप्शन जियो गार्डन में आयोजित किया गया था जिसमें एक बार फिर बॉलीवुड, राजनीति, उद्योग और खेल जगत से कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं। इसमें कांग्रेस के नेता कपिल सिब्बल और जम्मू एंड कश्मीर एनसी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अबदुल्ला ने भी शिरकत की थी। पब्लिक इवेंट से दूर रहने वाले एक्टर सनी देओल भी अपनी सौतेली मां और एक्ट्रेस हेमा मालिनी संग पार्टी में पहुंचे। बता दें कि सनी की बहन ईशा देओल भी पार्टी में पति के साथ आई थीं।
खबर है कि ईशा की शादी में मुकेश ने 700 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का खर्चा किया था जिसमें उन्होंने चार दिन तक लगातार अन्न सेवा कर 5100 से अधिक गरीब लोगों को मुफ्त में खाना भी खिलाया था। वहीं, देसी और विदेशी मेहमानों के लिए उदय विलास में आने-जाने के लिए 90 से ज्यादा चार्टेड चॉपर बुक किए थे।
5 of 5
isha ambani reception
- फोटो : instagram
आखिर में आपको बता दें कि ईशा अंबानी की शादी उद्योगपति अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुई है। ईशा मुकेश की इकलौती बेटी हैं। अब मुकेश के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी की होनी है। गौरतलब है कि आकाश की सगाई श्लोका मेहता से हो चुकी है और अब बस शादी की शहनाई गूंजनी है। वहीं, मुकेश के छोटे बेटे अनंत भी शादी के हर फंक्शन के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए थे।