शाहरुख खान और गौरी खान ने ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी में एक साथ जमकर डांस किया था। इस डांस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। किंग खान और गौरी को वैसे तो कई बार एक साथ देखा है लेकिन इस तरह से स्टेज पर एक साथ डांस करते हुए देखना फैंस के लिए अलग एक्सपीरियंस था। इन तस्वीरों पर किंग खान ने अब सोशल मीडिया पर गौरी के लिए कुछ खास लिखा है।
ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी में जमकर नाची थीं गौरी, अब किंग खान ने किया ये ट्वीट
सबसे पहले गौरी खान ने शाहरुख खान के साथ डांस करते हुए तस्वीर को ट्विटर पर शेयर किया। गौरी खान ने लिखा - 'स्टेज पर कई साल बाद आई...मोर जैसा आउटफिट...उन्हें पता है कि कैसे इसे ड्रामेटिक और टाइमलेस बनाना है।' गौरी के इस ट्वीट के बाद किंग खान खुद को रोक नहीं पाए और गौरी के लिए सोशल मीडिया पर कुछ खास लिख दिया।
On stage after decades ....in a @falgunipeacock outfit, they definitely know how to make it dramatic and timeless pic.twitter.com/mdradTfRmB
किंग खान ने गौरी के इस पोस्ट को शेयर करते हुए ट्वीट किया - 'तुम्हारा कोई जवाब नहीं..।' गौरी के लिए शाहरुख खान का यह जवाब इस बात का सबूत है कि वह अब भी गौरी से कितना प्यार करते हैं। शाहरुख और गौरी की शादी को 27 साल हो चुके हैं और दोनों के बीच आज भी प्यार वैसा का वैसा ही है।
You are timeless!! https://t.co/zJBRtB7CHZ
गौरी खान को इससे पहले कभी भी इस तरह से डांस करते हुए नहीं देखा था लेकिन अंबानी की पार्टी में यह किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं था। शाहरुख खान ने मुंबई मिरर से बात करते हुए कहा - 'गौरी को इस डांस के लिए शामक डावर और उनके कुछ डांसर्स ने ट्रेनिंग दी थी। गौरी ने स्टेज पर करीब 10-20 साल बाद डांस किया था।'
किंग खान ने आगे बताया - 'मैं वैसे तो हीरोइन के साथ डांस की प्रैक्टिस नहीं करता लेकिन इस बार गौरी के साथ प्रैक्टिस की थी।' आपको बता दें, ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के प्री-वेडिंग फंक्शन उदयपुर में हुए थे जबकि शादी मुंबई में हुई थी। शादी और प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड का जमावड़ा लगा था।