{"_id":"62f6104126ea313ec958519f","slug":"lalit-modi-sushmita-sen-troll-actress-slams-social-media-users-during-live-session-with-fans-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sushmita Sen: सुष्मिता ने लाइव वीडियो में एक बार भी नहीं लिया ललित मोदी का नाम, बोलीं- दिल तब टूट जाता है जब..","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sushmita Sen: सुष्मिता ने लाइव वीडियो में एक बार भी नहीं लिया ललित मोदी का नाम, बोलीं- दिल तब टूट जाता है जब..
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Fri, 12 Aug 2022 02:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सुष्मिता सेन-ललित मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में ललित मोदी संग अफेयर की खबरों की वजह से एक्ट्रेस चर्चा के केंद्र में आ गई थीं। ललित मोदी संग उनकी कई तस्वीरें वायरल हुई थीं जिसमें दोनों छु्ट्टियां मनाते नजर आ रहे थे। इन फोटोज के सामने आने के बाद लोग एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे थे। सुष्मिता भी पूरी मजबूती के साथ सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को करारा जवाब दे रही थीं। इस बीच रक्षाबंधन के खास मौके पर उन्होंने लाइव आकर पहली बार ट्रोल्स को खूब खरी-खरी सुनाई।
Trending Videos
2 of 4
सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव में नहीं लिया ललित मोदी का नाम
इस वीडियो की शुरुआत में सुष्मिता ने सभी को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए फैंस को बताया कि पिछले कुछ हफ्तों से उन्हें अपने घर की सफाई करने में काफी मजा आया है। सुष्मिता का इससे मतलब सोशल मीडिया पर लोगों को ब्लॉक करने से था। हैरानी की बात यह रही है कि इस दौरान उन्होंने एक बार भी ललित मोदी का नाम नहीं लिया। उन्होने बताया ट्रोल करने वाले बहुत सारे लोगों उन्होंने अपने सोशल मीडिया से हटाया है। एक्ट्रेस ने इस दौरान बताया कि पुरुषों को ब्लॉक करने में उन्हें कोई दिक्क्त नहीं होती लेकिन जब महिला उन्हें ट्रोल करती हैं तो उनका दिल टूट जाता है।
3 of 4
ललित मोदी-सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
'लोग क्या कहते हैं फर्क नहीं पड़ता'
लाइव सेशन के दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि वह बहुत पॉजिटिव इंसान हैं। लोग उनके बारे में क्या कहते हैं इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन चुप रहने का यह मतलब नहीं होता कि इंसान कमजोर है। उन्होंने कहा कि खामोश रहने पर इंसान को लोग कमजोर समझ लेते हैं इसलिए ऐसे लोगों के लिए कई बार चुप्पी तोड़ना जरूरी होता है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सुष्मिता अब तक कई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुकी हैं। सलमान खान के साथ उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा जमीं। बीवी नंबर वन, तुमको न भूल पाएंगे और मैनें प्यार किया में दोनोँ साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा सुष्मिता ओटीटी पर भी अपना डेब्यू कर चुकी है। आर्या वेब सीरीज में लोगों को उनकी एक्टिंग खूब पसंद आई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।