ऐक्टर रणदीप हुड्डा की अगली फिल्म दर्शकों को ब्लड बैंकों के कारोबार का सच दिखाने जा रही है। हरियाणा की सच्ची घटनाओं पर आधारित इस फिल्म को निर्देशक सैयद अफजाल ने रीयल लोकेशनों पर शूट किया है इसमें तमाम जगहों पर लगने वाले ब्लड बैंक और पुलिस अकादमी शामिल हैं।
रणदीप की फिल्म बताएगी खून के कारोबार का सच
निर्देशक के अनुसार फिल्म के एक राइटर करनाल (हरियाणा) से हैं। उन्होंने ही आइडिया दिया कि फिल्म को वास्तविक लोकेशनों पर शूट करना चाहिए।
रणदीप की फिल्म बताएगी खून के कारोबार का सच
फिल्म में ब्लड डोनेशन के कुछ सीन वास्तविक कैंपों में फिल्माए गए। हालांकि हमने खयाल रखा कि इनमें ऐसा कुछ न हो जिसे देख कर लोग असहज हो जाएं।
रणदीप की फिल्म बताएगी खून के कारोबार का सच
उन्होंने बताया कि शूटिंग में हरियाणा सरकार और पुलिस ने काफी सहयोग दिया। इसी महीने रिलीज होने रही इस फिल्म में रणदीप के साथ अक्षय ओबेराय, रजनीश दुग्गल, पिया बाजपेयी, मीनाक्षी दीक्षित जैसे ऐक्टर हैं।