भारत के अग्रणी ऑनलाइन फैशन ई-रिटेलर अजियो, जो अपने खुद के ट्रेंड फैशन के लिए जानी जाती हैं, ने FDCI x लैक्मे फैशन वीक में एक बार फिर स्टाइल के स्तर को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। पिछले कुछ वर्षों में, अजियो दुनिया के प्रसिद्ध फैशन ब्रांडों से नवीनतम फैशन के लिए जाना- माना नाम बन गया है। यह शो अजियो द्वारा पेश किए जाने वाले सर्वश्रेष्ठ ब्रांडों में से सबसे अच्छे शैलियों का एक विशिष्ट प्रतिनिधित्व था।
अजियो फैशन की सभी चीजों के लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो व्यापक फैशन कैटलॉग की पेशकश करता है। पूरे फैशन स्पेक्ट्रम के ब्रांड जैसे कि ट्रेंड्स और मैक्स फैशन के अलावा मार्क्स एंड स्पेंसर, फॉरएवर न्यू, मदर केयर जैसे प्रीमियम ब्रांड भी प्रदान करता है। वहीं, लक्ज़री ब्रांड्स में नाइकी, लेविस, एडिडास आदि शामिल हैं। जबकि सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले वैश्विक नाम जैसे GAS, सुपरड्री, स्टीव मैडेन, अरमानी एक्सचेंज, ड्यून लंदन, रीप्ले और प्रतिष्ठित लक्जरी ब्रांडों जैसे जिमी चू, ह्यूगो बॉस, कोच टू होमग्रोन,जैसे तमाम फैशन ब्रैंड अजियो में मौजूद हैं।
2 of 5
लैक्मे फैशन वीक 2021
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक विशेष प्री-लॉन्च के जरिए शो के मेहमानों को मुंबई के वाणिज्यिक केंद्र बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर (जेडब्ल्यूसीसी) का एक पूर्वावलोकन और अनुभव मिला। भारत के सबसे बड़े कॉर्पोरेट फाउंडेशन की संस्थापक प्रमुख और शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, खेल और कला जैसे क्षेत्रों में विश्व स्तर के प्रयासों की शुरुआत करने वालीं नीता अंबानी द्वारा जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर की कल्पना की गई।
3 of 5
लैक्मे फैशन वीक 2021
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, भारत की बेहतरीन, सबसे बड़ी कन्वेंशन और प्रदर्शनी सुविधाएं प्रदान करता है। इसका उद्देश्य भारत को तेजी से बढ़ते वैश्विक सम्मेलन और प्रदर्शनियों के इको सिस्टम में मजबूती से रखने के साथ ही भारत और मुंबई शहर के लिए एक स्थायी योगदान देना है।
4 of 5
लैक्मे फैशन वीक 2021
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
JWCC अपनी तरह के अनूठे विकास का हिस्सा है, जो भारत और भारतीयों को गौरवान्वित करते हुए एक प्रतिष्ठित व्यवसाय, वाणिज्य और संस्कृति गंतव्य बनने के लिए तैयार है। FDCI x लैक्मे फैशन वीक इस साल के अंत में जियो वर्ल्ड सेंटर के पूर्ण लॉन्च से पहले JWCC में एक झलक दिखाता है।
5 of 5
लैक्मे फैशन वीक 2021
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
18.5 एकड़ में फैला हुआ यह केंद्र विश्व स्तरीय सुविधाओं और अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। साथ ही दुनिया के कुछ प्रमुख कार्यक्रमों और सम्मेलनों की मेजबानी के उद्देश्य से बनाया गया है।