बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। रक्षाबंधन के त्योहार पर रिलीज हुई यह फिल्म फैंस को काफी पसंद आ रही है। फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स के बीच आज हम लाल सिंह चड्ढा के बारे में कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं जो बहुत कम ही लोगों को पता होगा। दरअसल, आज हम आपको इस फिल्म के 'सीक्रेट सुपरस्टार' के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी वजह से फिल्म की इतनी तारीफ हो रही है। हम बात कर रहे हैं अतुल कुलकर्णी की जिन्होंने इस फिल्म की पटकथा को लिखा है। अतुल एक लेखक के साथ एक मंझे हुए एक्टर भी हैं। उन्होंने अब तक बहुत सी यादगार परफॉरमेंसेज दी हैं। आइए उनके कुछ शानदार किरदारों के बारे में बताते हैं।
{"_id":"62f6767eae804e3a2018f5be","slug":"laal-singh-chaddha-not-aamir-khan-writer-atul-kulkarni-is-a-real-hero-of-the-film-know-his-iconic-characters","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Laal Singh Chaddha: आमिर नहीं ये एक्टर है फिल्म का असली 'सीक्रेट सुपरस्टार', एक्टिंग के आगे फीके हैं कई दिग्गज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Laal Singh Chaddha: आमिर नहीं ये एक्टर है फिल्म का असली 'सीक्रेट सुपरस्टार', एक्टिंग के आगे फीके हैं कई दिग्गज
Fri, 12 Aug 2022 09:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Fri, 12 Aug 2022 09:20 PM IST
विज्ञापन
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
अतुल कुलकर्णी
- फोटो : सोशल मीडिया
रंग दे बसंती
इस फिल्म में वह आमिर खान के साथ नजर आए थे। साल 2006 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। आज भी लोग इस फिल्म को ओटीटी पर देखना पसंद करते हैं।
अतुल कुलकर्णी
- फोटो : सोशल मीडिया
मणिकर्णिका
कंगना रणौत की फिल्म मणिकर्णिका में भी अतुल अपनी दमदार अदाकारी दिखा चुके हैं। फिल्म में उनका रोल तात्या टोपे का था। इस किरदार को उन्होंने बखूबी निभाया था। लोगों को फिल्म में उनका काम पसंद आया था। कंगना की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
अतुल कुलकर्णी
- फोटो : सोशल मीडिया
चांदनी बार
अतुल कुलकर्णी को फिल्म चांदनी बार के लिए भी जाना जाता है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। लोगों के साथ समीक्षकों ने भी इसे पसंद किया था। साल 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन मधुर भंडारकर ने किया था। इस फिल्म में अतुल ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से सबको हैरान कर दिया था।

बंदिश बैंडिट्स
उम्दा एक्टिंग क्या होती है, इसे अतुल की बंदिश बैंडिट्स देखकर समझा जा सकता है। इस वेब सीरीज में नसीरुद्दीन शाह जैसे दिग्गज कलाकार थे लेकिन अतुल की चमक सीरीज में कहीं भी फीकी नहीं पड़ी। इस सीरीज में अपनी अदाकारी से एक्टर ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है।