फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha: साउथ का साथ भी पार नहीं लगा पाया 'लाल सिंह चड्ढा' की नैया, तमिल-तेलुगू में इतनी कमाई

Sat, 13 Aug 2022 11:03 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 13 Aug 2022 11:03 AM IST
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha Day 1 Day 2 Box Office Collection tamil hindi telugu Naga Chaitanya SS Rajamouli Chirajeevi
आमिर खान, एस एस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' के दूसरे दिन की कमाई में गिरावट देखने मिली है। अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'लाल सिंह चड्ढा' ने ओपनिंग डे पर मात्र 12 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं सोशल मीडिया पर लगातार चल रहे बायकॉट ट्रेंड की वजह से इसके दूसरे दिन की कमाई प्रभावित हुई है। माना जा रहा था कि नागा चैतन्य की मौजूदगी की वजह से साउथ में 'लाल सिंह चड्ढा' का जादू चल सकता है। लेकिन आमिर खान की यह स्ट्रैटजी भी विफल रही। जी हां, न केवल हिंदी में बल्कि साउथ में भी 'लाल सिंह चड्ढा' फ्लॉप होती दिख रही है। 


 
Laal Singh Chaddha Day 1 Day 2 Box Office Collection tamil hindi telugu Naga Chaitanya SS Rajamouli Chirajeevi
लाल सिंह चड्ढा, चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, हिंदी भाषी राज्यों में इन दिनों साउथ का दबदबा देखने के बाद आमिर खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए साउथ सितारों का साथ मांगा था। अभिनेता ने सिनेमाघरों में रिलीज करने से पहले इस फिल्म के तेलुगू वर्जन की स्क्रीनिंग साउथ सितारों के लिए रखी थी। इतना ही नहीं अभिनेता ने एस एस राजामौली, चिरंजीवी और नागा अर्जुन से मिली सलाह पर अमल करते हुए फिल्म में जरूरी बदलाव भी किए थे।

Laal Singh Chaddha Day 1 Day 2 Box Office Collection tamil hindi telugu Naga Chaitanya SS Rajamouli Chirajeevi
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लेकिन, साउथ सितारों का साथ भी लाल सिंह चड्ढा की नैया पार नहीं लगा पाया। फिल्म न केवल हिंदी में बल्कि तेलुगू और तमिल भाषा में भी कमाई करने में नाकाम रही है। जी हां, एक तरफ जहां लाल सिंह चड्ढा ने पहले दिन साउथ में 0.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं दूसरी तरफ आमिर खान की फिल्म ने शुक्रवार को मात्र 0.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यहां देखिए पूरा गणित...

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha Day 1 Day 2 Box Office Collection tamil hindi telugu Naga Chaitanya SS Rajamouli Chirajeevi
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ऐसा रहा लाल सिंह चड्ढा का तीन भाषाओं में कारोबार
दिन कुल कलेक्शन हिंदी तमिल तेलुगू
पहला दिन 12 करोड़ रुपये 11.9 करोड़ रुपये 0.05 करोड़ रुपये 0.05 करोड़ रुपये
दूसरा दिन 7.44 करोड़ रुपये 7.4 करोड़ रुपये 0.02 करोड़ रुपये 0.02 करोड़ रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed