बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर चर्चा हैं। बता दें कि अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म के लिए आमिर खान जी-जान से मेहनत करने में जुटे हैं। फिल्म की शूटिंग से लेकर मेकिंग तक आमिर हर छोटी चीज का ख्याल रख रहे हैं। इसके बावजूद अद्वैत चंदन सोशल मीडिया पर आमिर खान को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वह एक के बाद एक उनकी तस्वीरें पोस्ट करके उन पर मजाकिया कैप्शन लिख रहे हैं।
Laal Singh Chaddha: 'लाल सिंह चड्ढा' के निर्देशक अद्वैत चंदन कर रहे आमिर को ट्रोल, साझा कीं कई तस्वीरें
अद्वैत चंदन ने आमिर खान की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उनकी जबरदस्त टांग खिंचाई की है। उन्होंने घुड़सवारी करते आमिर की फोटो इंस्टाग्राम पर साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'यह उस समय की फोटो है, जब उसने मुझे घड़सवारी करने के लिए मजबूर किया, क्योंकि वो अपनी घुड़सवारी की प्रतिभा दिखाना चाहते थे। मुझे घुड़सवारी से नफरत है पर वह मेरे चेक्स साइन करते हैं तो मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं था। और... हां उस हेलमेट को मिस मत करना।'
View this post on Instagram
इतना ही नहीं अद्वैत ने आमिर खान को कुंभकर्ण तक कह डाला है। अद्वैत चंदन ने आमिर खान की एक अन्य तस्वीर भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की है। इस तस्वीर में आमिर एक होटल के रिसेप्शन में रखे सोफे पर लेटे हुए हैं। उन्होंने एक तकिए से अपना मुंह छिपा रखा है। इसी तस्वीर के साथ अद्वैत ने मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, 'सोने में भी परफेक्शनिस्ट, उठते ही नहीं हैं। कुंभकर्ण।' आमिर की इस तस्वीर पर बाकी सेलेब्स के भी खूब मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं।
View this post on Instagram
वहीं एक तीसरी फोटो में आमिर खान झूले पर बैठे नजर आ रहे हैं। इसके साथ अद्वैत ने लिखा है, 'मुझे लगता है वे झूल नहीं रहे हैं, क्योंकि झूले में सीट बेल्ट नहीं है। वह सुरक्षा को लेकर इतने सतर्क रहते हैं कि वह कार में भी हमें हेलमेट पहनने की हिदायत देते हैं। अद्वैत के इन पोस्ट्स से एक बात तो साफ है कि आमिर और अद्वैत सिर्फ प्रोफेशनली ही नहीं बल्कि, पर्सनल लेवल पर भी अच्छे दोस्त हैं। वैसे, अद्वैत द्वारा साझा की गईं इन तस्वीरों से आमिर खान के परफेक्शन का अंदाजा लगाया जा सकता है। पता चल रहा है कि फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की है। यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। इसमें करीना कपूर भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी।
View this post on Instagram