आमिर खान मौजूदा समय में बॉलीवुड के सबसे बड़े कलाकारों में से एक हैं। वह फिल्म बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं लेकिन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा है। इन्हीं पहलुओं पर बात करते हुए आमिर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कई बड़े खुलासे किए हैं। इस इंटरव्यू में आमिर खान ने अपने बचपन के दिनों को याद किया जब उनका परिवार कर्ज में डूबा हुआ था और उन्हें स्कूल में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें और उनके भाई-बहनों को स्कूल की फीस न भरने के बाद से स्कूल के प्रिंसिपल से असेंबली में उनके नामों की घोषणा करने की चेतावनी दी गई थी।
Aamir Khan: बचपन की बात याद करते हुए आमिर खान के छलके आंसू, बोले- स्कूल के प्रिंसिपल ने...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन