हाल ही में सलमान खान ने साउथ सुपरस्टार राम चरण से मुलाकात की थी। इस मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब पसंद की थी। सलमान के बाद अब बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान राम चरण से मिलने उनके घर पहुंचे। राम चरण की पत्नी उपासना ने दोनों एक्टर्स की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की हैं। ये फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं।
2 of 4
आमिर खान टीम आरआरआर के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
राम चरण के साथ नजर आए आमिर
शेयर की गईं फोटोज में आमिर, उपासना और राम चरण के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में उपासना पालतू कुत्ते को लिए दिख रही हैं। जबकि राम चरण उनके बगल में खड़े हैं। इस तस्वीर में सभी के चेहरे पर मुस्कान देखी जा सकती है। जानकारी के मुताबिक आमिर अपनी फि्म लाल सिंह चड्ढा के वीएफएक्स के लिए हैदराबाद पहुंचे थे। जैसे ही राम चरण को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत आमिर को अपने घर डिनर के आमंत्रित कर दिया।
3 of 4
सलमान खान, वेंकटेश, उपासना, पूजा हेगड़े, राम चरण
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान के साथ दिखे राम चरण-उपासना
बता दें कि आमिर खान से पहले राम चरण से मिलने उनके आवास पर सलमान खान भी पहुंचे थे। उपासना की ओर से शेयर की गई दूसरी तस्वीर में फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की स्टार कास्ट को देखा जा सकता है। इस तस्वीर पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने भी कमेंट किया है। पूजा ने एक्टर और उनकी पत्नी को इस मेहमान नवाजी के लिए शुक्रिया कहा है।
4 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगे आमिर
बता दें कि आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म को हिट बनाने के लिए एक्टर इसका जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के तीसरे गाने के रिलीज इवेंट में उन्हें भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ देखा गया था। अक्षरा के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए थे।