फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुशल पंजाबी की आत्महत्या पर बोले करीबी दोस्त, 'अपने जख्मों को दिखाते तो आज जिंदा होते'

Tue, 07 Jan 2020 01:18 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 07 Jan 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
Kushal Punjabi Committed Suicide vikrant massey and aarti nagpal Reaction
- फोटो : Twitter

अभिनेता कुशल पंजाबी ने 26 दिसंबर की रात को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कुशल के करीबी दोस्तों से बताया कि वह कुछ दिनों से तनाव से गुजर रहे थे। कुशल ने मौत से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें उन्होंने किसी को भी अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं बताया लेकिन अपनी प्रॉपर्टी अपने परिवार और बेटे के नाम कर दी। पत्नी को कुछ भी नहीं दिया। इसके बाद से ही खबरें आने लगीं कि उनकी शादी में कुछ दिक्कतें थीं।

Kushal Punjabi Committed Suicide vikrant massey and aarti nagpal Reaction
Arjun, Kushal - फोटो : Twitter

टीवी इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों ने उनकी आत्महत्या को दुर्भाग्य पूर्ण बताया। टीवी क्वीन एकता कपूर से लेकर अर्जुन बिजलानी समेत कई लोगों ने कहा कि हम उन्हें समझ नहीं पाए। अब कुशल की मौत पर दो और कलाकारों का बयान आया है। एक्ट्रेस आरती नागपाल और विक्रांत मैसी ने कुशल के गुजर जाने का दर्द साझा किया है।

Kushal Punjabi Committed Suicide vikrant massey and aarti nagpal Reaction
Kushal Punjabi - फोटो : Social Media

आरती ने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा- 'मेरे कलीग कुशल पंजाबी ने सुसाइड जैसा कदम उठा लिया। मैं शर्मिंदा महसूस कर रहा हूं। काश वह अपने दर्द को मुझसे साझा कर लेते, अगर उन्होंने अपने जख्मों को दिखाया होता तो वह आज जिंदा होते। जिंदगी से भागना वास्तविकता को नहीं बदल सकता।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kushal Punjabi Committed Suicide vikrant massey and aarti nagpal Reaction
विक्रांत मैसी - फोटो : Twitter

विक्रांत मैसी ने कहा, ''मैं नहीं जानता कि ऐसे में क्या करना चाहिए और क्या नहीं, लेकिन बातों को शेयर करने से हल निकल सकता है। आप अजनबी से बात कर सकते हैं। ज्यादातर शानदार बातें अजनबियों के साथ ही होती हैं। जीवन बेहद कीमती है। मैंने कुशल पंजाबी को खो दिया।''

विज्ञापन
Kushal Punjabi Committed Suicide vikrant massey and aarti nagpal Reaction
कुशल पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता कुशल पंजाबी ने 26 दिसंबर की रात को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुशल पंजाबी 30 से अधिक टीवी सीरियल्स और शोज में नजर आ चुके हैं। नौ फ़िल्मों में भी उन्होंने छोटी-बड़ी भूमिकाएं निभाई हैं। साल 2011 में उन्होंने अमरीकी रिएलिटी गेम शो वाइपआउट का 50 लाख की इनामी रकम वाला भारतीय संस्करण जोर का झटका: टोटल वाइपआउट जीता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed