बतौर चाइल्ड एक्टर बॉलीवुड में एंट्री करने वाले एक्टर कुणाल खेमू ने कई हिट फिल्में दी हैं। 90 के दशक की फिल्में हम हैं राही प्यार के, जख्म और राजा हिंदुस्तानी में निभाए गए उनके किरादर आज भी दर्शकों के जहन में याद है। फिल्म जख्म में उन्होंने अजय देवगन के बचपन का किरदार निभाया था, जो काफी पॉपुलर हुआ था। हाल ही में कुणाल ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया है। फिल्मों और सीरियल्स के अलावा कुणाल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं।
पहचानिए आखिर कौन है ये एक्टर? अजय देवगन के बचपन का किरदार निभाते ही हो गया था मशहूर
Hakuna Matata.. it means no worries 😉 #flashback #hakunamatata
A post shared by Kunal Kemmu (@khemster2) on
कुणाल आखिरी बार फिल्म कलंक में नजर आए थे। फिल्म में उनका छोटा रोल था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थीं। कुणाल के अलावा फिल्म कलंक में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और कुणाल कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं।
बड़े पर्दे से दूरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि 'कभी-कभी ऐसा होता है कि आप काम से दूर परिवार के साथ समय को एंजॉय करते हैं लेकिन जब ये गैप लंबा हो जाता है तो उसे एंजॉय नहीं कर पाते हैं। मुझे लगता है कि इन चीजों को लेकर बहुत धैर्य की जरूरत होती है क्योंकि जल्दबाजी में ऐसा रोल सेलेक्ट कर लूं जो कामयाब ही ना हो तो उसका भी कोई फायदा नहीं है। ऐसे में सही ये है कि अच्छे प्रोजेक्ट्स की तलाश में लगे रहें। अगर आप किसी फिल्म के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं तो उसके लिए उत्साहित होने की जरूरत है।'
बता दें कि कुणाल खेमू पटौदी खानदान के दामाद हैं। कुणाल ने साल 2015 में मंसूर अली खान की बेटी सोहा अली खान से शादी की थी। कुणाल और सोहा की पहली मुलाकात फिल्म ढूंढते रह जाओगे के सेट पर हुई थी। शुरुआत दोस्ती से हुई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे को और करीब से जानने के लिए लिव इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला किया। अब दोनों की एक बेटी इनाया नौमी भी है।