बॉलीवुड की ये क्रूर सच्चाई है कि यहां कोई भी स्टार स्थाई नहीं है। एक ना एक दिन इन सितारों की चमक फीकी पड़ ही जाती है। बॉलीवुड में एक कहावत भी बहुत प्रचलित है कि स्टार बनना तो सरल है लेकिन स्टारडम कायम रखना बहुत मुश्किल। ग्लैमर और स्टारडम की चमक ऐसी होती है जिसे कोई भी कलाकार खोना नहीं चाहता लेकिन इसे बचा पाने में बस चुनिंदा स्टार ही कामयाब होते हैं। आज आपको उन कलाकारों के बारे में बताते हैं जो फिल्मों में आते ही छा गए लेकिन उनकी चमक बहुत जल्द ही फीकी पड़ गई।
पहली ही फिल्म से सुपरस्टार बन गए थे ये पांच कलाकार, फूटी किस्मत से हो गए गुमनाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल रॉय
लिस्ट में पहला नाम है राहुल रॉय का, जिन्होंने अपना करियर सुपरहिट फिल्म आशिकी से शुरू किया था। एक फिल्म से सुपरस्टार बनने वाले राहुल रॉय ने खुद भी नहीं सोचा था कि उन्हें सफलता इस कदर मिल जाएगी। हालांकि पहली फिल्म हिट होने के बाद उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली, जिसके बाद वो धीरे धीरे इंडस्ट्री से गायब हो गए।
अमीषा पटेल
अमीषा पटेल ने ऋतिक रोशन के साथ साल 2000 में फिल्म कहो ना प्यार है से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में अमीषा के साथ ऋतिक रोशन नजर आए थे। अमीषा उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट रही। इस फिल्म के हिट होने के बाद साल 2001 में उनकी फिल्म गदर ने सच में गदर मचा दिया था। इसके बाद अमीषा ने कई फिल्में कीं लेकिन वो अपने स्टारडम को बरकरार नहीं रख पाईं।
अनु अग्रवाल
आशिकी फेम एक्ट्रेस अनु अग्रवाल भी अब गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। आशिकी के बाद अनु रातोंरात स्टार बन गईं लेकिन उसके बाद तकरीबन 9 साल तक फिल्म पाने के लिए काफी मशक्कत की। 1999 में उनकी जिंदगी तब पूरी तरह से बदल गई जब उनका एक्सीडेंट हुआ। ये उनकी जिंदगी का सबसे बुरा पड़ाव था क्योंकि इस एक्सीडेंट में अनु अग्रवाल की ना सिर्फ याददाश्त चली गई बल्कि 29 दिनों तक वो कोमा में रहीं।
कुमार गौरव
कुमार गौरव मशहूर एक्टर राजेन्द्र कुमार के बेटे हैं। कुमार की पहली फिल्म उनके पिता ने ही प्रोड्यूस की थी। इस फिल्म में बाप-बेटी की जोड़ी नजर आई थी। इस फिल्म का नाम लव स्टोरी था। पहली ही फिल्म से कुमार ने सफलता का वह मुकाम हासिल किया जिसे पाने के लिए कलाकारों को कई साल का इंतजार करना पड़ता है। वहीं उनकी पहली फिल्म के हिट होते ही वह उस दौर के हिट एक्टर्स की लाइन में खड़े हो गए। फिल्म में ना केवल कुमार की एक्टिंग की तारीफ भी हुई बल्कि लोग उनके स्टाइल को भी कॉपी करने लगे। पहली फिल्म के बाद कुमार गौरव के खाते में कोई सफलता नहीं आई। अब कुमार गौरव फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं।