आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Birla ) की सिंगर-गीतकार बेटी अनन्या बिड़ला (Ananya Birla) सिर्फ बिजनेस तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि वो फैशन और सिंगिग की दुनिया में भी नाम कमा रही हैं। अनन्या अपने बेहतरीन फैशन सैन्स के लिए भी जानी जाती हैं।
बिड़ला खानदान की बेटी अनन्या का सोशल मीडिया पर खुलासा, पिता इस तरह रखते हैं नजर
हाल ही में सिंगर-गीतकार अनन्या ने इंस्टाग्राम पर पिता के साथ तस्वीर पोस्ट कर लिखा है कि मैं नहीं समझती कि वो मुझे कितनी गहराई से समझते हैं। लव यू सो मच पापा। आपने मेरे गाउन से अपने टाई को मैच करने की बेहतरीन कोशिश की और मुझे लगता है आप इसमें खरे उतरे हैं।