कमाल आर खान अक्सर बॉलीवुड फिल्मों को रिलीज से पहले ही फ्लॉप करार दे देते हैं और 'दृश्यम 2' के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले भी केआरके ने भविष्यवाणी की थी कि अजय देवगन की यह फिल्म भी फ्लॉप रहेगी। हालांकि फिल्म का कलेक्शन आने के बाद केआरके ने खुद माना कि उनका प्रीडिक्शन इस बार गलत रहा लेकिन इसके बावजूद वह 'दृश्यम 2' पर लगातार निशाना साधा रहे हैं। एक बार फिर से उन्होंने इसे लेकर ट्वीट किया है और साथ ही लोगों को बायकॉट बॉलीवुड की याद भी दिलाई है।
KRK: 'दृश्यम 2' का शानदार कलेक्शन देख केआरके को याद आए सुशांत सिंह राजपूत और बायकॉट बॉलीवुड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 27 Nov 2022 10:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन