कमाल आर खान उर्फ केआरके आए दिन अपनी बातों से बॉलीवुड पर कोई न कोई नया बम फोड़ते ही रहते हैं। खुद को फिल्म समीक्षक बताने वाले केआरके को अक्सर बॉलीवुड स्टार्स और उनकी फिल्मों पर तंज कसते देखा जाता है। शायद ही कोई निर्माता, निर्देशक या कलाकार होगा, जिसकी केआरके ने आलोचना न की हो। फिलहाल इन दिनों कमाल आर खान अभिनेता ऋतिक रोशन पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं और इसी क्रम में एक बार फिर से उन्होंने लेटेस्ट ट्वीट किया है।
KRK: ऋतिक की 'विक्रम वेधा' के लेकर बोले केआरके सच हुई मेरी भविष्यवाणी, अब फाइटर भी बनेगी डिजास्टर
अभिनेता ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म 'विक्रम वेधा' कुछ दिनों पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब उनकी आगामी फिल्म 'फाइटर' है। बस इसी को लेकर एक बार फिर से केआरके खुद को नंबर वन क्रिटिका साबित करने पर लगे हैं और नई 'फाइटर' को लेकर नई भविष्यवाणी कर दी है।
Bold Tv Actress: कम उम्र में बोल्ड सीन देकर चर्चा में आ चुकी हैं ये एक्ट्रेस, पार कर दी थीं सारे हदें
केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'डियर ऋतिक रोशन आपकी फिल्म 'विक्रम वेधा' एक डिजास्टर बन गई है जैसा कि मैंने बहुत पहले भविष्यवाणी की थी, और मैं भविष्यवाणी करता हूं कि आपकी अगली फिल्म 'फाइटर' भी एक डिजास्टर बन जाएगी। तो अब आप क्या कहते हैं? मैं बॉलीवुड के इतिहास में नंबर 1 क्रिटिक हूं या नहीं? कृपया उत्तर दें!'।
Bigg Boss 16: शालीन भनोट के झूठ की एक्स वाइफ दलजीत ने खोली पोल, टीना से फ्लर्ट करते समय कही थी यह बात
बात करें ऋतिक रोशन की आगामी फिल्म 'फाइटर' की तो इसमें उनके अपोजिट अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। यह फिल्म पहले जनवरी 2023 में रिलीज होने वाली थी लेकिन बाद में जानकारी सामने आई कि अब 'फाइटर' को 28 सितंबर 2023 में रिलीज किया जाएगा।
Deepika Padukone: डिप्रेशन के दिनों को याद कर छलका दीपिका का दर्द, बोलीं- लोगों को लगता था नाटक