हाल ही में 'दबंग टूर' पर गईं कटरीना कैफ और जैकलीन फर्नांडीस के बीच कैट फाइट की खबर ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि दो और एक्ट्रेस आपस में भिड़ गईं। ये दो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि श्रद्धा कपूर और कृति सेनन हैं और ऐसा हुआ एक एक्टर की वजह से।
पिछले कुछ समय से कृति सेनन और सुशांत सिंह राजपूत के बीच अफेयर की खबरें चल रही हैं हालांकि दोनों ने कभी भी खुलेआम इसे स्वीकार नहीं किया है लेकिन जिस तरह दोनों अक्सर पब्लिक इवेंट में नजर आते हैं उसके बाद किसी कबूलनामे की जरूरत नहीं पड़ती। ऐसे में सुशांत सिंह को लेकर ही कृति सेनन और श्रद्धा कपूर के बीच मनमुटाव हो गया है।
दरअसल, श्रद्धा कपूर को सुशांत सिंह के अपोजिट एक फिल्म में कास्ट किया गया है। पहले इस फिल्म में कृति सेनन को साइन किया जाना था लेकिन श्रद्धा कपूर ने उन्हें रिप्लेस कर दिया। अब ऐसे में दोनों के बीच खटपट की खूब खबरें आ रही हैं। डीएनए के मुताबिक फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कृति सेनन, श्रद्धा कपूर को कास्ट करने से खुश नहीं हैं और मेकर्स के सामने भी उन्होंने अपनी आपत्ति जताई है। हालांकि अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
इससे पहले श्रद्धा कपूर और एक्टर फरहान अख्तर की पूर्व पत्नी अधुना के बीच भी विवाद की खबर थी। ऐसा माना जा रहा था फरहान के श्रद्धा से नजदीकियां बढ़ती जा रही थीं जो कि उनकी पत्नी को पसंद नहीं था। यही वजह थी कि फरहान और अधुना के बीच तलाक भी हो गया।
फिल्मों की बात करें तो श्रद्धा कपूर इन दिनों विशाल भारद्वाज की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में श्रद्धा के अलावा शाहिद कपूर और यामी गौतम लीड रोल में हैं। यह फिल्म इसी साल 14 सितंबर को रिलीज होगी।