साल 1998 में करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म 'कुछ कुछ होता है' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फैंस के बीच राहुल (शाहरुख खान) और अंजलि (काजोल) की दोस्ती और प्यार छा गया था। इसी वजह से इस फिल्म को दर्शक आज भी काफी चाव के साथ देखते हैं। वहीं, हाल ही में करण जौहर ने अपनी इस फिल्म के रीमेक पर बात की है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी ड्रीम स्टार कास्ट का भी खुलासा कर दिया, जिस वजह से फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
2 of 4
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर से उनके लेटेस्ट इंटरव्यू में फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के रीमेक के बारे में पूछा गया। करण से सवाल किया कि अगर वह इस फिल्म का रीमेक बनाते हैं तो शाहरुख, काजोल और रानी मुखर्जी की जगह किसे कास्ट करेंगे? इसका जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि मैं रणवीर सिंह को शाहरुख खान, आलिया को काजोल और जान्हवी को रानी मुखर्जी के किरदार में देखना चाहता हूं। मुझे लगता है कि जान्हवी इस किरदार के लिए बेस्ट रहेंगी। वह एक हॉट कॉलेज गर्ल का रोल अच्छी तरह निभाएंगी।
3 of 4
करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
करण जौहर ने इस दौरान ये भी साफ कर दिया कि वह इस फिल्म को बतौर फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर बनाना चाहता हैं लेकिन अभी 'कुछ कुछ होता है' के रीमेक को बनाने का कोई प्लान नहीं है। करण की बात से साफ है कि वह बेशक अपने मन में कास्ट सोचकर बैठे हैं लेकिन इस फिल्म के रीमेक के लिए उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया है।
4 of 4
आलिया भट्ट, करण जौहर, रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि करण जौहर अपने पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के सीजन सात को लेकर सुर्खियों में हैं। यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 7 जुलाई से ऑन एयर हो गया है। इस शो के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह नजर आए। दोनों जल्द ही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।