करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण 7' शुरुआत के ही चर्चा में बना रहता है। गौरी खान 17 साल बाद गुरुवार को कॉफी काउच पर लौटी थीं। इंटीरियर डिजाइनर और अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान करण जौहर के चैट शो के सातवें सीजन के 12वें एपिसोड में महीप कपूर और भावना पांडे के साथ नजर आईं और इस दौरान उन्होंने अपने बेटे आर्यन खान के ड्रग केस के बारे में बात की।
2 of 4
कॉफी विद करण
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, पिछले साल आर्यन खान को मुंबई पुलिस ने मुंबई में एक क्रूज जहाज पर ड्रग्स ले जाने के संदेह में गिरफ्तार किया था। उन्होंने कुछ सप्ताह जेल में बिताए और आखिरकार उनके खिलाफ सबूतों के अभाव में जमानत पर रिहा कर दिया गया। अब करण जौहर ने शो की शुरुआत में महीप कपूर और भावना पांडे के आने से पहले गौरी खान से बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी और उस समय उनके परिवार ने मामले से कैसे निपटा इस बारे में बातचीत की।
3 of 4
कॉफी विद करण
- फोटो : सोशल मीडिया
करण ने गौरी से कहा, 'यह आपके लिए न केवल पेशेवर रूप से बल्कि परिवार के व्यक्तिगत रूप से कठिन समय रहा है। आप सभी इससे एक परिवार के रूप में इतनी मजबूती से उभरे हैं। मुझे पता है कि यह आसान नहीं रहा है। मैं आपको जानता हूं एक मां के रूप में और हम सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। मुझे ऐसा लगता है कि मैं आपके बच्चों का गॉडपेरेंट भी हूं। यह आसान नहीं रहा है लेकिन गौरी मैंने आपको इस सबसे और भी मजबूती के साथ बाहर आते देखा है। जब परिवार कुछ इस तरह से गुजरते हैं, तो कठिन समय को संभालने के अपने तरीके के बारे में आपका क्या कहना है?'
4 of 4
कॉफी विद करण
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पर गौरी खान ने जवाब दिया, 'हां, एक परिवार के रूप में, हम इससे गुजरे हैं... मुझे लगता है कि एक मां के रूप में, एक माता-पिता के रूप में, हम जो कुछ भी झेल चुके हैं, उससे बुरा और कुछ नहीं हो सकता। लेकिन आज जहां हम एक परिवार के रूप में खड़े हैं, मैं कह सकती हूं कि हम एक अच्छे स्थान पर हैं जहां हम सभी से प्यार को महसूस करते हैं। हमारे सभी दोस्त और इतने सारे लोग जिन्हें हम नहीं जानते थे, उनके संदेश और इतना प्यार के लिए मैं बहुत धन्य महसूस करती हूं। और मैं कहूंगी कि मैं उन सभी लोगों की आभारी हूं, जिन्होंने इस दौरान हमारा साथ दिया।'