फिल्म निर्माता, डिजाइनर और शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान जल्द ही करण जौहर द्वारा होस्ट किए जाने वाले पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के सातवें सीजन में नजर आएंगी। गौरी खान ने हाल ही में एक साक्षात्कार में शो में अपनी उपस्थिति की पुष्टि कर दी है। इतना ही नहीं गौरी ने इस बात का खुलासा भी कर दिया है कि इस साल उनके साथ करण के शो में कौन आएगा।
2 of 4
करण जौहर, गौरी खान, आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरी खान उन सितारों में से हैं, जिन्होंने साल 2005 में 'कॉफी विद करण' के डेब्यू सीजन में अपने मौजूदगी दर्ज की थी। शाहरुख खान और गौरी दोनों ही करण जौहर के साथ एक करीबी रिश्ता साझा करते हैं। इस सीजन में गौरी खान 'कॉफी विद करण' के काउच पर बैठी नजर आएंगी। लेकिन सवाल उठता है किसके साथ? तो इसका जवाब भी अब मिल गया है। जहां पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि गौरी के साथ उनके बड़े बेटे आर्यन खान शो की शोभा बढ़ाएंगे, वहीं बाद में दावा किया जा रहा था कि उनकी बेटी सुहाना खान कथित तौर पर इस सीजन में पहुंचेंगी।
3 of 4
गौरी खान
- फोटो : social media
हालांकि, सुहाना के नाम की भी कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन गौरी ने शाहरुख खान के बिना शो में शामिल होने के बारे में साफ कर दिया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में गौरी से कॉफी विद करण में जाने के लिए उनके उत्साह के बारे में पूछा गया। ज्यादा खुलासा किए बिना, गौरी खान बोली, 'मैं कॉफी विद करण में फैब्यूलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स के साथ करण के साथ कॉफी पर जा रही हूं।' फैब्यूलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में नजर आने वाली भावना पांडे, सीमा सचदेव, महीप कपूर और नीलम कोठारी, गौरी के साथ कॉफी विद करण में एक साथ नजर आएंगी।
4 of 4
मलाइका अरोड़ा, गौरी खान,तनाज भाटिया
- फोटो : insta
'कॉफी विद करण' के अलावा, गौरी खान अपने आगामी शो 'ड्रीम होम्स विद गौरी खान' में दिखाई देंगी। शो में वह अलग-अलग सेलेब्रिटी के घरों में काम करती और उनका मेकओवर करती नजर आएंगी। शो में कैटरीना कैफ, मलाइका अरोड़ा, फराह खान, कबीर खान और मनीष मल्होत्रा को घरों को गौरी डिजाइन करती नजर आएंगी। यह शो 16 सितंबर से मिर्ची प्लस ऐप और यूट्यूब पर प्रसारित किया जाएगा।