1990 में आई फिल्म 'आशिकी' तो आपको याद ही होगी। आपको फिल्म की खूबसूरत हीरोइन अनु वर्गीज यानि अनु अग्रवाल भी याद होगीं। उनकी ऐसी कहानी सामने आई है, जिसे जानकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी। फोटो में वहीं अनु अग्रवाल हैं, जिनको आज पहचानना भी मुश्किल है।अनु अग्रवाल के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी के बारे में।
2 of 5
अनु अग्रवाल
- फोटो : file photo
आशिकी जैसी हिट फिल्म से करियर शुरू करने वाली अनु की जिंदगी किसी ट्रेजडी फिल्म की कहानी जैसी है। आइए आपको बताते हैं, कैसे आज वो ऐसी दिखने लगी हैं। अनु ने 1990 में आशिकी से करोड़ो लोगों को अपना दीवाना बनाया। हालांकि इस फिल्म के बाद उनकी किसी फिल्म को ज्यादा सफलता नहीं मिली।
3 of 5
anu aggarwal
- फोटो : file photo
1996 में वो आखिरी बार 'रिटर्न ऑफ ज्वैल थीफ' में दिखीं। इस फिल्म के बाद वो पर्दे से गायब हो गईं और फिर कुछ समय बाद पता चला कि 'द रिटर्न ऑफ ज्वैल थीफ' के बाद बड़े पर्दे से गायब हो गईं अनु ने योग और अध्यात्म की तरफ रुख कर लिया। उन्होने सन्यासिनी की सी जिंदगी गुजारनी शुरू कर दी। लेकिन उनकी किस्मत में कुछ और ही लिखा था... उनके साथ वो हुआ जो उन्होने सपने में भी नहीं सोचा था।
4 of 5
विशेष फिल्म्स की एनीवर्सरी के दौरान अनु अग्रवाल के साथ श्रद्दा कपूर, आदित्य रॉय कपूर और दीपक तिजोरी
- फोटो : Yogen Shah/BollywoodLife.com
1999 में अनु एक जानलेवा दुर्घटना का शिकार हुईं। जिसके बाद वह 29 दिन कोमा में रहीं। खुद अनु मानती हैं कि इस हादसे से बाहर निकलना उनके लिए मुश्किल बहुत मुश्किल था। फिल्मों से वो पहले कही दूर हो चुकी थीं। अब उनके पास वो खूबसूरत चेहरा भी नहीं था। सिर्फ इतना ही नहीं...
5 of 5
anu aggarwal
- फोटो : self
अनु की याद्दाश्त पर भी इस हादसे ने बहुत बुरा असर डाला। लेकिन जब धीरे-धीरे इस हादसे से निकली तो उन्होने हालात से लड़ने की ठानी और इरादा किया दुनिया को वो बताने का जो उनके साथ हुआ। सबको अपनी कहानी से रूबरू कराने के लिए अनु अग्रवाल ने साल 2015 अपनी आत्मकथा लिखी थी। उनकी किताब का नाम 'अनयूजुअल' है।