अभिनेता सलमान खान की इस साल कोई फिल्म अब रिलीज नहीं होने वाली, ये जानकारी अमर उजाला आपको पहले ही दे चुका है। तो सलमान खान इन दिनों कहां बिजी हैं, उनकी फिल्मों का नया कैलेंडर कैसा है और बिग बॉस शुरू होने के बाद वह कैसे अपनी निर्माणाधीन फिल्मों की प्लानिंग कर रहे हैं, चलिए हम आपको इस खास स्टोरी में बताते हैं। सलमान ने अपनी सभी फिल्मों के बीच सामंजस्य बिठाने के लिए इसका पूरा कैलेंडर तैयार कर लिया है। और, इस कैलैंडर की पहली फिल्म है 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई'।
2 of 5
राधे
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान खान की फिल्म 'राधे' की शूटिंग में लगभग 10 दिन का काम बाकी है जिसमें सिर्फ एक गाना फिल्माया जाना है। सलमान इस फिल्म को सिनेमाघरों में ही रिलीज करने के इच्छुक हैं इसलिए उन्हें इसे रिलीज करने की कोई जल्दी नहीं है। बेशक यह फिल्म इसी साल ईद पर रिलीज होने वाली थी लेकिन अब वह इस फिल्म को अगले साल गणतंत्र दिवस के आस पास रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। अगर कोरोना की वजह से हालात काबू में नहीं रहे तो वह इस फिल्म को अगले साल ईद तक खींच सकते हैं।
3 of 5
आयुष शर्मा, सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
राधे पर काम खत्म करने के बाद वह अपने बहनोई आयुष शर्मा की फिल्म 'गन्स ऑफ नॉर्थ' पर काम शुरू करेंगे। निर्माताओं ने इस फिल्म को लगभग तीन महीनों में पूरा करने की योजना बनाई है। शुरुआत में इस फिल्म की कहानी के अनुसार सलमान का किरदार एक एक्सटेंडेड कैमियो के रूप में था लेकिन इस फिल्म के लेखक और निर्देशक अभिराज मीनावाला ने हुसैन दलाल के साथ मिलकर सलमान के किरदार को पूरे 20 मिनट का बना दिया है। फिल्म में सलमान एक पुलिसवाले की भूमिका में रहेंगे जबकि आयुष एक गैंगस्टर का किरदार निभाएंगे।
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन के दौरान सलमान की फिल्म 'राधे' सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई तो उन्होंने 'कभी ईद कभी दिवाली' नाम से एक और फिल्म की घोषणा कर दी थी। आयुष शर्मा के साथ काम करने के बाद वह फरहाद सामजी के निर्देशन में बनने वाली इसी फिल्म पर काम शुरू करने वाले हैं। इसको खत्म करते ही वह अपनी टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में जुट जाएंगे।
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हालांकि, सलमान ऐसे माहौल में अपनी और अपने साथ काम करने वाले लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ नहीं करना चाहते। इसलिए, वह वैक्सीन आने या कोरोना पर थोड़ा काबू पाने तक इंतजार करेंगे। खबरें बताती हैं कि इस दौरान सलमान ने कुछ और पटकथाएं भी पढ़ी हैं जो उन्हें पसंद आई हैं। वह जल्द ही अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले इन पर भी काम शुरू कर सकते हैं।
पढ़ें: सबसे चर्चित हैं बॉलीवुड के ये छह दामाद, इन मशहूर परिवारों की बेटियों से की शादी