बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेज ऐसे रही हैं जिन्होंने अपना जीवनसाथी किसी फिल्मी स्टार को नहीं बल्कि चकाचौंध की दुनिया से दूर किसी आम शख्स को चुना है। लेकिन यह आम शख्स कोई साधारण आदमी नहीं बल्कि बड़े बिजनेसमैन हैं। ऐसे में बात करेंगे बॉलीवुड की कुछ ऐसी एक्ट्रेसेज के बारे में जिनके पति की संपत्ति जानकर आप दंग रह जाएंगे..
आसिन और राहुल
सुपरहिट फिल्म गजनी से बॉलीवुड में एंट्री करने वालीं एक्ट्रेस आसिन ने गिनी चुनी फिल्मों में ही काम किया है जिनमें वह सलमान के साथ फिल्म रेड्डी, अजय देवगन के साथ फिल्म बोल बच्चन और अक्षय के साथ फिल्म बॉस में नजर आई थीं। लेकिन लगातार पिटती फिल्मों के चलते आसिन ने पॉपुलर कंपनी माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी कर ली। शायद ही आपको पता हो कि राहुल की कमाई 100 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा है। इतना ही नहीं उनके पास तीन एकड़ का फॉर्महाउस भी है। बता दें कि सबसे तेज दौड़ने वाली कार ओरेंज बेन्टले और मर्क एंड बिमर उनके कलेक्शन में शामिल है।
जूही और जय
बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में जूही चावला का भी नाम शामिल है। शादी के बाद भी जूही को कई फिल्मों में देखा गया है। जूही ने मेहता ग्रुप के उद्यमी जय मेहता से शादी की है। मेहता ग्रुप एक जाना-माना नाम है जो भारत समेत अफ्रीका, कनाडा और अमेरिका जैसे देशों में फैला हुआ है।
अमृता और शकील
फिल्म एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की छोटी बहन अमृता अरोड़ा फिल्मों में फ्लॉप होने के बाद शादी के बंधन में बंध गईं। उन्होंने मुंबई की कंस्ट्रक्शन कपनी रेडस्टोन ग्रुप के मालिक और बिजनेसमैन शकील लड़क से शादी की है।
सेलिना और पीटर
बॉलीवुड में कुछ कमाल ना कर पाने वालीं एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने शादी करने का फैसला ले लिया। सेलिना के पति पीटर हॉग ऑस्ट्रिया से हैं और वह एक बड़े बिजनेसमैन और मार्केटर हैं।