केएल राहुल और अथिया शेट्टी बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। हाल ही में, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। टीम अब अपने घर वापस लौट आई है। इस दौरान फिल्म जगत की पॉपुलर अभिनेत्री अथिया ने अपने पति केएल राहुल को बड़ा सरप्राइज दिया है। अथिया का यह सरप्राइज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
KL Rahul-Athiya: केएल राहुल के घर लौटते ही अथिया में दिया ऐसा सरप्राइज, फैंस बोले- भाई को मिली दोगुनी खुशी
फिल्म और क्रिकेट जगत के रोमांटिक कपल केएल राहुल और अथिया की शादी को अभी डेढ़ महीने ही गुजरे हैं। ऐसे में दोनों अपने काम को लेकर काफी फोकस्ड हैं। काम के सिलसिले में दोनों का बाहर जाना होता रहता है, लेकिन मौका मिलने पर दोनों एक-दूसरे के लिए प्यार जताने का मौका मिस नहीं करते हैं। अब दोनों का एक वीडियो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
">http://
हाल ही में, केएल राहुल और अथिया का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एयरपोर्ट पर दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में राहुल ने रेड कलर की चेक शर्ट पहनी है और हाथ में किताब लिए हुए हैं। वह फैंस को हाथ हिलाते हुए गाड़ी की तरफ बढ़ते हैं। गाड़ी का दरवाजा खोलते ही राहुल को उनकी पत्नी अथिया मुस्कुराती हुई दिखाई देती हैं। यह देखकर राहुल फूले नहीं समाते हैं।
Mrs Chatterjee Vs Norway Review: रानी मुखर्जी के अभिनय का नया शीर्षबिंदु, बालाजी गौरी और जिम सरभ ने जीते दिल
कपल के इस वीडियो पर फैंस अपनी खूब प्यार लूटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हुल भाई को दोगुनी खुशी मिल गई। एक तो फाइनल में पहुंचने की और दूसरी अथिया के इस प्यार भरे मुस्कान की।’ दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘कितनी प्यारी जोड़ी है। दोनों की अथिया कितनी केयरिंग वाइफ हैं।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘काम पहले है भाई ने अपना काम बखूबी निभाया है।’
आपको बता दें कि इस वीडियो में राहुल को देखकर अथिया के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल आती दिखाई दे रही है, जिसे देख फैंस भी काफी उत्साहित हो जाते हैं। बता दें कि लंबे समय से डेट करने के बाद राहुल और अथिया ने इसी साल 25 जनवरी को सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों ने शिरकत की थी।