{"_id":"63b1a9e87b9ed7335e158507","slug":"kl-rahul-athiya-shetty-celebrate-new-year-2023-in-dubai-see-photos-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KL Rahul-Athiya: अथिया ने दुबई में केएल राहुल के साथ मनाया नए साल का जश्न, फैंस ने बताया दुनिया की बेस्ट जोड़ी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KL Rahul-Athiya: अथिया ने दुबई में केएल राहुल के साथ मनाया नए साल का जश्न, फैंस ने बताया दुनिया की बेस्ट जोड़ी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 01 Jan 2023 09:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
केएल राहुल, अथिया शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बी-टाउन के ज्यादातर सेलिब्रिटीज ने नए साल का जश्न अपने करीबी लोगों के साथ मनाया। इस लिस्ट में अथिया शेट्टी का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड केएल राहुल और दोस्तों के साथ दुबई में न्यू ईयर का जश्न मनाया। काले आउटफिट में दोनों की जोड़ी कमाल लग रही थी। सोशल मीडिया पर केएल राहुल ने कुछ तस्वीरेंं साझा की हैं, जो काफी वायरल हो रही हैं।
इन फोटोज में दोनों अपने दोस्तों के साथ नए साल की पार्टी मनाते हुए काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के अलावा अथिया ने भी अपने दोस्तों की ओर से शेयर की गईं फोटोज की स्टोरी साझा की हैं। इन तस्वीरों में अथिया केएल राहुल के साथ अलग-अलग पोज में नजर आ रही हैं। वहीं, इस पार्टी में बहुत सारी लाल रंग की लाइट भी दिख रही है।
बता दें कि अथिया और राहुल काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को एक दूसरे के लिए सोशल मीडिया पोस्ट भी करते देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जनवरी 2023 में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने भी 'धारावी बैंक' के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में पुष्टि की थी कि दोनों की शादी जल्द ही होगी। हालांकि उन्होंने किसी तारीख की पुष्टि नहीं की थी।
Ranveer Singh: नए साल पर सदमे में रणवीर सिंह? सोशल मीडिया पोस्ट देखकर लोग बोले- सर्कस देख ली क्या
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।