बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म से 'भाईजान' ने चार साल बाद पर्दे पर वापसी की है। हालांकि, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। फरहाद सामजी निर्देशित इस फिल्म ने पहले दिन टिकट खिड़की पर महज 12.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
Salman Khan: दुबई से किसी का भाई किसी की जान का प्रमोशन कर लौटे सलमान, वायरल हुआ भाईजान का धांसू अंदाज
इस बीच बॉलीवुड के दबंग खान अपनी हालिया रिलीज इस फिल्म का प्रमोशन करने के लिए दुबई गए थे। एक्टर हाल ही में दुबई से वापस मुंबई लौटे हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर सलमान कड़ी सुरक्षा के बीच नजर आए।
सलमान की सुरक्षा में किसी तरह की चूंक न हो उससे लिए उनके बॉडीगार्ड शेरा हर वक्त साए की तरह उनके साथ मौजूद रहते हैं। भाईजान को एयरपोर्ट पर ब्लैक शर्ट और ब्लू डेनिम में स्पॉट किया गया। एक्टर इस लुक में काफी डैशिंग लग रहे थे।
Vikram: विक्रम के साथ पोन्नियिन सेल्वन का टीवी वर्जन बनाना चाहते थे कमल हासन, एक्टर ने ठुकरा दिया था ऑफर
इस दौरान पैप्स ने अभिनेता की जमकर तस्वीरें क्लिक कीं। वहीं, भाईजान के फैंस ने उन्हें एयरपोर्ट पर घेर लिया और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए काफी बेताब दिखाई दिए। इसके बाद एक्टर अपनी बुलेटप्रुफ गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए।
Shahrukh Khan: जब बस के फ्लोर पर सो जाते थे किंग खान, तिग्मांशु धूलिया ने सुनाया मणिरत्नम की फिल्म का किस्सा
यह भी पढ़ें- Mann Ki Baat: मन की बात के 100वें एपिसोड में लगेगा सितारों का मेला, आमिर-रवीना संग ये हस्तियां भी करेंगी शिकरत