Vikram: विक्रम के साथ पोन्नियिन सेल्वन का टीवी वर्जन बनाना चाहते थे कमल हासन, एक्टर ने ठुकरा दिया था ऑफर
विक्रम ने बताया कि कमल हासन ने उन्हें पोन्नियिन सेल्वन के टीवी वर्जन को लेकर अप्रोच किया था। हालांकि एक्टर ने इसका ऑफर ठुकरा दिया था और फिल्म करने की इच्छा जाहिर की थी।
विस्तार
साउथ इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार विक्रम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ ऐश्वर्या राय भी नजर आने वाली हैं। फिल्म के सभी कलाकार इन दिनों इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में फिल्म को लेकर विक्रम ने खुलासा किया है कि कमल हासन ने उन्हें पोन्नियिन सेल्वन के टीवी वर्जन को लेकर अप्रोच किया था।
कमल हासन ने टीवी के लिए किया था अप्रोच
दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में विक्रम ने पोन्नियिन सेल्वन को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि दिलचस्प बात यह थी कि बहुत पहले कमल सर ने मुझे अपने ऑफिस बुलाया और कहा कि वह पोन्नियिन सेल्वन को प्रोड्यूस करना चाहते हैं। वह इसे टीवी के लिए करना चाहते हैं कि आप इसमें एक रोल करो। आप जो भी किरदार करना चाहते हो, वह आप कर सकते हो। उन्होंने तीनों में से कोई एक किरदार का ऑफर दिया था। मैंने उनसे इस बारे में बात की और कहा कि मैं इसकी किताबें पढ़ना चाहता हूं। विक्रम ने आगे कहा कि मैं दूसरे दिन उनके पास गया और कहा कि मैं इस पर फिल्म बनने का इंतजार करूंगा। यह बहुत अजीब है कि पोन्नियिन सेल्वन के लिए मैं हमेशा किसी न किसी के दिमाग में रहा हूं, लेकिन यह एक अच्छी बात भी है।
The Kerala Story Trailer: द केरल स्टोरी का ट्रेलर जारी, सामने आई 'शालिनी' से 'फातिमा' बनीं बच्चियों की कहानी
ऐश्वर्या के साथ नजर आएंगे विक्रम
आपको बता दें कि पोन्नियिन सेल्वन का डायरेक्शन मणि रत्नम ने किया है। यह फिल्म का दूसरा पार्ट है। पोन्नियिन सेल्वन में एक्टर विक्रम आदित्य करिकालन की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में ऐश्वर्या और विक्रम की जोड़ी एक बार फिर से साथ नजर आएगी। इससे पहले दोनों कलाकार साल 2010 में फिल्म रावण में नजर आए थे।यह फिल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
Nitish Bharadwaj: कृष्ण बनने के लिए तैयार नहीं थे नीतीश भारद्वाज, फिर 'रिश्वत' ने किया कमाल