Shahrukh Khan: जब बस के फ्लोर पर सो जाते थे किंग खान, तिग्मांशु धूलिया ने सुनाया मणिरत्नम की फिल्म का किस्सा
बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्मों का निर्देशन करने वाले तिग्मांशु धूलिया ने उस दौर को याद किया जब वह शाहरुख खान के साथ फिल्म 'दिल से' की शूटिंग कर रहे थे।
विस्तार
देश-दुनिया में फैले करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन कहे जाने वाले शाहरुख खान के स्टारडम और उनकी रईसी से कोई अनजान नहीं है। दुनिया भर के अमीर सेलेब्स की लिस्ट में हॉलीवुड के मशहूर कलाकार टॉम को मात देने वाले शाहरुख खान के पास लग्जरी गाड़ियों से लेकर बंगलों की कमी नहीं है। अभिनेता का मन्नत किसी महल जैसा है और रहना-सहना बेहद शानो-शौकत वाला। लेकिन अगर हम कहें कि लग्जरी लाइफस्टाइल जीने वाले आपके चहीते शाहरुख खान कभी बस के फ्लोर पर सो जाया करते थे। होगा यकीन? नहीं न...लेकिन यह सच है। हाल ही में तिग्मांशु धूलिया ने इस बात का खुलासा किया है।
बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्मों का निर्देशन करने वाले तिग्मांशु धूलिया डायरेक्टर के साथ-साथ एक अभिनेता भी हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में तिग्मांशु ने उस दौर को याद किया जब वह शाहरुख खान के साथ फिल्म 'दिल से' की शूटिंग कर रहे थे। मणिरत्नम निर्देशित इस फिल्म के किस्सों याद करते हुए तिग्मांशु ने शाहरुख खान की तारीफ की और बताया कि वह जमीन से जुड़े इंसान हैं। एक संस्थान को दिए इंटरव्यू में तिग्मांशु ने खुलासा किया कि वह किंग खान के साथ साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल से' में काम चुके हैं। वह बोले, 'शाहरुख आज भी नहीं बदला। वह सुपरस्टार तब भी था और आज भी है।'
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए तिग्मांशु ने बोला, 'मणि रत्मन सर की आदत थी कि वह दूर-दराज की लोकेशन पर फिल्म की शूटिंग किया करते थे। हमारा लंच टाइम एक घंटे का होता था। शाहरुख खान बहुत कम खाता है। वह सिर्फ चिकन खाता है, आज का पता नहीं तब तो वह वही खाता था। खाना खाने के बाद वह बस के फ्लोर पर चादर बिछाकर सो जाता था।'
Vikram: विक्रम के साथ पोन्नियिन सेल्वन का टीवी वर्जन बनाना चाहते थे कमल हासन, एक्टर ने ठुकरा दिया था ऑफर