बॉलीवुड के 'भाईजान' यानी सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 'दबंग खान' की यह फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। इस बीच सलमान ईद के खास मौके पर एक्टर आमिर खान के साथ नजर आए। एक्टक ने दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसके बाद फैंस दोनों को साथ देखकर काफी उत्साहित नजर आए।
{"_id":"6444e0a4768f69cde50e45d9","slug":"kisi-ka-bhai-kisi-ki-jaan-actor-salman-khan-did-lend-his-lucky-firoza-bracelet-to-aamir-khan-for-a-day-read-2023-04-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aamir Khan: अर्पिता की ईद पार्टी में सलमान का लकी ब्रेसलेट पहने स्पॉट हुए आमिर, फैंस बोले- उधार लिया है क्या","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aamir Khan: अर्पिता की ईद पार्टी में सलमान का लकी ब्रेसलेट पहने स्पॉट हुए आमिर, फैंस बोले- उधार लिया है क्या
Sun, 23 Apr 2023 01:09 PM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Sun, 23 Apr 2023 01:09 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान,आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान
- फोटो : social media
इस बीच आमिर ईद के मौके पर सलमान की छोटी बहन अर्पिता के घर पर आयोजित खान परिवार की ईद पार्टी में शामिल होने अभिनेता साधारण लाल कुर्ता और पैंट पहने नजर आए। इस दौरान जिस चीज ने लोगों का ध्यान खिचा वह है सलमान खान का लकी ब्रेसलेट। अर्पिता के ईद पार्टी में आमिर भाईजान का लकी ब्रेसलेट पहने नजर आए।
आमिर खान
- फोटो : social media
दिलचस्प बात यह है कि आमिर ईद से एक दिन पहले सलमान से मिले थे और दोनों ने फैन्स को 'चांद मुबारक' विश किया था। इंटरनेट यूजर्स ने अनुमान लगाया कि सलमान ने उस दिन अपना ब्रेसलेट उन्हें गिफ्ट कर दिया था और जब अभिनेता शनिवार को ईद समारोह में शामिल हुए तो उन्होंने वही लौटा दिया। अर्पिता के घर से बाहर निकलते वक्त आमिर बिना ब्रेसलेट के स्पॉट हुए। एक यूजर ने लिखा, 'लगता है उसने लकी चार्म वाला ब्रेसलेट एक दिन के लिए लिया और वापस सलमान के पास लौट आया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर खान
- फोटो : social media
सलमान को यह ब्रेसलेट उनके पिता सलीम खान ने उपहार में दिया था, जिसके पीछे की कहानी साझा करते हुए, सलमान ने एक इवेंट में खुलासा किया था, “मेरे पिता ने हमेशा इसे पहना है। और बड़े होकर यह उनके हाथ पर कूल लगता था। बच्चे कैसे चीजों से खेलते हैं, मैं उनके ब्रेसलेट से खेलता था और फिर जब मैंने काम करना शुरू किया, तो उसने मुझे बिल्कुल वही दिया। इस पत्थर को फिरोजा कहा जाता है। अगर आप पर कोई नकारात्मकता आ जाती है तो यह पत्थर उसे अपने ऊपर ले लेता है और फिर टूट जाता है। यह मेरा सातवां पत्थर है।''
विज्ञापन
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ने ओपनिंग डे पर 13 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद दूसरे दिन ईद के मुबाकर मौके पर फिल्म ने 25 करोड़ की कमाई है। ऐसे में देखना काफी दिलचस्प होगा कि भाईजान की यह फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती हैं।
यह भी पढ़े- Tejasswi Prakash: तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा संग अपने रिलेशन पर तोड़ी चुप्पी, रोते हुए बताया रिश्ते का सच
यह भी पढ़े- Tejasswi Prakash: तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा संग अपने रिलेशन पर तोड़ी चुप्पी, रोते हुए बताया रिश्ते का सच