फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच की घटनाएं कोई नई बात नहीं है। कई निर्देशकों और अभिनताओं पर काम के दौरान शोषण करने के आरोप लग चुके हैं। तो वहीं अब एक्ट्रेसेस भी खुलकर कास्टिंग काउच को लेकर अपनी बात रखती हैं और अपने बुरे अनुभवों को सभी के साथ साझा करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने भी अपने ऐसे ही अनुभव को लोगों के साथ शेयर किया है। एक्ट्रेस ने एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में इस बारे में बात की है। किश्वर मर्चेंट से जब कास्टिंग काउच के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहां हां मैंने भी इसका सामना किया है और मुझे एक हीरो के साथ सोने को कहा गया था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि एक्टर और प्रोड्यूसर दोनों ही बड़ा नाम थे। तो चलिए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने और क्या-क्या खुलासे किए हैं।
शर्मनाक: किश्वर मर्चेंट ने भी किया था कास्टिंग काउच का सामना, बोलीं- हीरो के साथ सोने की बात कही गई थी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sat, 29 May 2021 11:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन