कियारा आडवाणी: परिवार संग सैर पर निकलीं अभिनेत्री, दिखाई पति और बेटी की झलक
Kiara Advani: कियारा आडवाणी अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने परिवार की शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। आइए डालते हैं एक नजर।
कियारा की इंस्टाग्राम पोस्ट में सराया के पैरों के निशान नजर आए हैं। तीन लोगों के इस परिवार ने बीच पर अपने पैरों के निशान छोड़े और एक प्यारी सी तस्वीर खिंचवाई। परिवार ने बीच पर पोज दिए। पूल में आराम करते हुए समय बिताया और सड़कों पर आम लोगों की तरह घूमते हुए नजर आए।
कियारा और सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर 7 अक्तूबर को दूसरी प्रेग्नेंसी खबर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एक बार फिर सबसे बड़े तोहफे से नवाजे गए हैं। हमारे दिल प्यार और आभार से भरे हुए हैं।'
बिग बॉस 20: गुल्लू की टिप्पणी से आम्रपाली दुबे की बहन हुईं नाराज, लगाया बॉडी शेमिंग का आरोप; दी ये सलाह
हाल ही में सलमान खान ने कियारा से की दूसरी प्रेग्नेंसी की ओर इशारा किया था। बिग बॉस 20 में उन्होंने सिद्धार्थ से पूछा, 'शादीशुदा जिंदगी कैसी है और पिता बनने का अनुभव कैसा है?' इस पर उन्होंने कहा, 'बहुत अच्छा। बहुत अच्छा।' सलमान ने आगे याद किया कि कैसे वह सिद्धार्थ को शादी करने के लिए प्रोत्साहित करते थे। उन्होंने मजाक में कहा, 'उस समय मैंने तुमसे कहा था कि शादी कर लो, शादी कर लो, शादी कर लो। तब तो तुम शर्मीले दूल्हे बन गए थे।' इस पर मल्होत्रा ने कहा 'हमने अपना राज राज ही रखा था, भाई। वह राज हमने सही समय पर खोला।' खान ने मजाक में कहा, 'वह राज अब बच्चे के रूप में सामने आया है।' सलमान ने कहा, 'उम्मीद है कि जल्द ही आपके घर एक और बच्चा आएगा!'
- काम की बात करें तो, कियारा आखिरी बार यश के साथ 'टॉक्सिक' में नजर आई थीं।
- सिद्धार्थ तमन्ना भाटिया के साथ 'द वन' में लीड रोल में थे।
- खबरों के मुताबिक, एक्टिंग के अलावा यह कपल एक प्रोडक्शन हाउस शुरू करने की योजना बना रहा है।
- बताया जा रहा है कि आडवाणी इस कंपनी की क्रिएटिव हेड होंगी और क्रिएटिव प्रोसेस में शामिल रहेंगी।