जहां एक तरफ इस समय सिनेमा जगत में बॉलीवुड वर्सेस साउथ की लड़ाई जोरों पर है, वहीं दूसरी तरफ भोजपुरी सिनेमा में अपनी ही एक लड़ाई चल रही है। भोजपुरी के दो बड़े नाम पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की लड़ाई इस समय पूरे जोरों पर है। इनकी इस लड़ाई के कारण भोजपुरी फैंस दो गुटों में बट गए हैं और लगातार यह सितारे इसकी वजह से चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन इस समय खेसारी लाल यादव अपने एक गाने को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनका गाना 'कूलर कुर्ती में' इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है।
Coolar Kurti Me: पवन सिंह से लड़ाई का खेसारी लाल यादव को मिला फायदा, यूट्यूब पर गाने को मिले रिकॉर्ड व्यूज
खेसारी के गाने पर मिले इतने व्यूज
विवाद में रहने के बावजूद खेसारी लाल यादव ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ को दरकिनार नहीं किया। पवन सिंह के साथ कॉन्ट्रोवर्सी में आने के बाद से ही खेसारी लाल यादव का गाना 'कूलर कुर्ती में' इंटरनेट पर खूब धूम मचाता नजर आ रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं। पवन सिंह के साथ बवाल के बाद खेसारी के इस गाने को अब तक 29 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं।
रोमांस में डूबे खेसारी और काजल
यूट्यूब पर धमाल मचा रहे इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ-साथ भोजपुरी सेंसेशन काजल राघवानी अपनी स्किल्स का तड़का लगाती दिख रही हैं। 'कूलर कुर्ती में' गाने में काजल और खेसारी के फैंस को उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। गाने में दोनों सितारे एक-दूसरे के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं, जिसे देख लोग उन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जबरदस्त केमिस्ट्री देख साफ पता लग रहा है कि दोनों रील लाइफ के साथ ही रियल लाइफ में काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।
इनकी आवाज में रिलीज हुआ था गाना
साल 2018 में रिलीज हुए इस गाने को अचानक से पवन और खेसारी के विवाद ने फिर सुर्खियों में ला दिया। फिल्म 'दीवानापन' के इस गाने 'कूलर कुर्ती में' को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने आवाज दी है और इसके लिरिक्स श्याम देहाती ने लिखे हैं। एक बार फिर लाइमलाइट में आने वाले इस गाने को म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है।