विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की कहानी को दिखाया था, जिसने लोगों के दिलों को छू लिया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की, जिसके बाद फिल्म को दुनिया भर में सराहा गया। लेकिन 'द कश्मीर फाइल्स' को सिंगापुर में बैन कर दिया है। वहां इस फिल्म को यह कहकर बैन किया गया है कि यह भड़काऊ और एकतरफा फिल्म है। सिंगापुर के इस कदम के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा, जिसका जवाब देते हुए निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और अनुपम खेर ने भी ट्वीट किए। इस मामले में दोनों ने ही शशि थरूर की दिवंगत पत्नी सुनंदा पुष्कर का जिक्र किया, जिस पर अब शशि थरूर ने भी जवाब दिया है।
The Kashmir Files: विवेक अग्निहोत्री और अनुपम खेर ने सुनंदा का नाम लिया तो भड़के थरूर, बोले- यह गलत है...
पहले जानें पूरा मामला
Dear fopdoodle, gnashnab @ShashiTharoor,
दरअसल सिंगापुर में फिल्म बैन होने के बाद शशि थरूर ने ट्वीट कर भाजपा और विवेक अग्निहोत्री पर तंज कसा था। शशि थरूर ने एक रिपोर्ट का स्क्रिनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'जिस फिल्म को भारत की सत्ताधारी पार्टी द्वारा प्रचारित किया जा रहा था, उसको सिंगापुर में प्रतिबंधित कर दिया गया है।' शशि थरूर के इस ट्वीट का विवेक अग्निहोत्री ने बेहद ही सख्त होकर जवाब दिया। उन्होंने जवाब में लिखा, 'प्रिय शशि थरूर, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिंगापुर दुनिया का सबसे प्रतिगामी सेंसर है। इसने 'द लास्ट टेम्पटेशंस ऑफ जीसस क्राइस्ट' पर भी प्रतिबंध लगा दिया (अपनी मैडम से पूछें)। यहां तक कि एक रोमांटिक फिल्म 'द लीला होटल फाइल्स' पर प्रतिबंध लगाया गया। कृपया कश्मीरी हिंदू नरसंहार का मजाक बनाना बंद करें।' विवेक ने अपने अगले ट्वीट में ये भी सवाल कर लिया कि सुनंदा पुष्कर भी कश्मीरी हिंदू थीं?
FYI, Singapore is most regressive censor in the world. It even banned The Last Temptations of Jesus Christ (ask your madam)
Even a romantic film called #TheLeelaHotelFiles will be banned.
Pl stop making fun of Kashmiri Hindu Genocide. https://t.co/QIxFjJW86U pic.twitter.com/kzodpI1CtL
अनुपम खेर ने भी लिया सुनंदा पुष्कर का नाम
Dear @ShashiTharoor! Your callousness towards #KashmiriHindus genocide is tragic.If nothing else at least for #Sunanda’s sake who was a Kashmiri herself you should show some sensitivity towards #KashmiriPandits & not feel victorious about a country banning #TheKashmirFiles! 💔 https://t.co/YwEsgYWgc4 pic.twitter.com/b7XRL46tIG
विवेक अग्निहोत्री की तरह शशि थरूर के ट्वीट पर अनुपम खेर ने भी करारा जवाब दिया था। उन्होंने लिखा, 'प्रिय शशि थरूर! कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार के प्रति आपकी उदासीनता दुखद है। यदि और कुछ नहीं तो कम से कम सुनंदा की खातिर जो खुद एक कश्मीरी थीं, आपको कश्मीरी पंडितों के प्रति कुछ संवेदनशीलता दिखानी चाहिए और द कश्मीर फाइल्स पर प्रतिबंध लगाने वाले देश के बारे में विजयी महसूस नहीं करना चाहिए!'
अब शशि थरूर ने दिया ये जवाब
My statement in response to assorted comments on my tweet: https://t.co/7jlJDu6ZSc pic.twitter.com/ouZEQWoGS4
विवेक अग्निहोत्री और अनुपम खेर के इन ट्वीट्स के बाद अब शशि थरूर ने एक स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें उन्होंने इस मामले में दिवंगत पत्नी सुनंदा पुष्कर का नाम खींचने पर एतराज जताया है। उन्होंने लिखा, 'मैंने आज सुबह एक तथ्यात्मक खबर शेयर की थी, जिसकी सामग्री पर या फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' पर कोई कमेंट नहीं किया है और मैंने इसे देखा भी नहीं। मैंने कभी भी कश्मीरी पंडितों की पीड़ा का मजाक नहीं उड़ाया है, जिनकी दुर्दशा से मैं अच्छी तरह परिचित हूं। इन सबके बीच मेरी स्वर्गीय पत्नी सुनंदा पुष्कर का नाम उछाला जाना गलत और घिनौना है।'
इसके आगे शशि थरूर ने लिखा, 'उनके विचारों के बारे में मुझसे ज्यादा कोई नहीं जानता है। मैं उनके साथ सोपोर के पास बोमई गांव में उनके पुश्तैनी घर के नष्ट हुए खंडहरों में गया था और उनके साथ मैंने उनके कश्मीरी पड़ोसी और दोस्तों से बात भी की थी जिसमें हिंदू और मुसलमान दोनों शामिल थे। एक बात जो मुझे पता है कि वो ये है कि लोग उनके नाम का इस्तेमाल तब करना चाहते हैं जबकि वह अपना पक्ष रखने के लिए मौजूद भी नहीं हैं। वह मेल-मिलाप में विश्वास रखती थीं, घृणा में नहीं।'