भोजपुरी फिल्म के सिंगर और सुपरस्टार
खेसारी लाल यादव इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उनकी चर्चा किसी और वजह से नहीं बल्कि अपनी अपकमिंग फिल्म की वजह से हो रही है। उनकी यह फिल्म भोजपुरी की अन्य फिल्मों से काफी अलग है।
जी हां भोजपुरी फिल्म के हीरो खेरीलाल की नई फिल्म 'डमरू' का टीजर रिलीज हो गया है। खास बात यह है कि इस फिल्म के निर्माता ने दावा किया है कि यह फिल्म बाकि अन्य फिल्मों से अलग होगी। भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता को लेकर काफी चर्चा होती है।
इस बात को ध्यान में रखते हुए फिल्म निर्माता ने भी कहा है कि 'डमरू' भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर लगने वाले अश्लीलता के सभी आरोपों को धो डालेगी। अभी तक फिल्म 'डमरू' को यूट्यूब पर पांच लाख से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया है।
इससे पहले इस फिल्म का पोस्टर भी काफी लोगों ने पसंद किया था। इस फिल्म की कहानी भक्ति और श्रद्धा से जुड़ी हुई है। वहीं फिल्म में शानदार एक्शन सीन भी देखने को मिलेंगे। फिलहाल 'डमरू' की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई है।