फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   hey ram hamne gandhi ko maar diya film first look has been released

जल्द ही बड़े परदे पर गूंजेगा ‘हे राम हमने गांधी को मार दिया’, आज सामने आया POSTAR

Wed, 31 Jan 2018 08:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Jan 2018 08:04 AM IST
विज्ञापन
hey ram hamne gandhi ko maar diya film first look has been released
आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 70वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर बॉलीवुड ने देश के लोगों को महात्मा गांधी से जुड़ा बेहद खास राज शेयर किया है। बॉलीवुड ने गांधी को याद करते हुए ‘हे राम हमने गांधी को मार दिया’ फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है।
विज्ञापन


डायरेक्टर नईम ए. सिद्दीकी द्वारा निर्देशित यह फिल्म महात्मा गांधी की आहिंसावादी विचारधारा पर आधारित होगी। साथ ही इस फिल्म में गांधी की हत्या से जुड़ी घटना को भी चित्रित किया गया है। पता को कि 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


 

hey ram hamne gandhi ko maar diya film first look has been released
वहीं फिल्म के डायरेक्टर सिद्दीकी से इस फिल्म के बारे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मैं बीते साल 2 अक्टूबर को अपने दोस्तों के साथ लखनऊ में आहिंसा दिवस बना रहा था। ठीक उसी दिन संयुक्त राष्ट्र ने भी गांधी के जन्मदिन को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में बनाया। इसके बाद से सिद्दीकी के दिमाग में महात्मा गांधी को समर्पित फिल्म बनाने का फैसला किया।

गौरतलब है कि  ‘हे राम हमने गांधी को मार दिया’फिल्म को गांधी की 150वीं जयंती यानि इस साल 2 अक्टूबर को रिलीज की जा सकती है।  सिद्दीकी ने यह भी कहा कि इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों को देखना चाहिए ताकि सभी लोग गांधी की अहिंसा और सहिष्णुता वाली विचारधारा को जान सके।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed