भोजपुरी फिल्मों में अपने गानों से जलवा बिखेरने के लिए मशहूर सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव का नया गाना यूट्यूब पर काफी धमाल मचा रहा है। उनका यह वीडियो सॉन्ग नहीं बल्कि ऑडियो और इमेज सॉन्ग है। खेसारी लाल यादव के इस गानों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
खेसारी लाल यादव के इस नए गाने का नाम 'धुकुर धुकुर' है। खबरों की मानें को यह गाना खेसारी लाल यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की अपकमिंग फिल्म 'दुलहिन गंगा पार के' का है। 'धुकुर धुकुर' गाने को इस फिल्म में खेसारी लाल के साथ प्रियंका सिंह गाते हुए नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म के इस गाने का ऑडियो और इमेज सॉन्ग रिलीज किया गया है।
'धुकुर धुकुर' गाने को आजाद सिंह ने लिखा है। इसको यूट्यूब पर 24 घंटे के भीतर 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। पता हो कि हाल ही में रिलीज हुआ खेसारी लाल यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह का नया गाना 'मिलते मरद हमके भूल गईलू' इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है । यूट्यूब पर इसे देखने वालों की संख्या 6 करोड़ पहुंच गई है ।
बात करें खेसारी लाल यादव की फिल्म 'दुलहिन गंगा पार के' तो, इस फिल्म मेें 'खेसारी लाल यादव के अलावा काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे और मनोज टाइगर जैसे मशहूर कलाकार भी हैं। 'दुलहिन गंगा पार के' फिल्म को ब्रांड विला प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म के डायरेक्टर असलम शेख और प्रोड्यूसर डॉक्टर अरविंद आनंद हैं।