फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kgf star yash and salaar actor prabhas celebrate director prashanth neels birthday in Bangalore see photos

Prashant Neel: प्रशांत नील की बर्थडे पार्टी में दिखा बाहुबली और रॉकी भाई का जादू, यहां देखिए तस्वीरें

Sat, 04 Jun 2022 06:17 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 04 Jun 2022 06:17 PM IST
सार

केजीएफ 2 जैसी सफल फिल्म देने वाले निर्देशक प्रशांत नील आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस समय वह प्रभास संग बैंगलौर में अपनी फिल्म सालार की शूटिंग में व्यस्त हैं। जहां केजीएफ एक्टर यश भी उनके जन्मदिन सेलिब्रेशन में शिरकत करने पहुंचे 

विज्ञापन
kgf star yash and salaar actor prabhas celebrate director prashanth neels birthday  in Bangalore see photos
प्रशांत नील, एक्टर यश, प्रभास, और प्रोड्यूसर विजय किर्गंदुर - फोटो : twitter

विस्तार

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सफल निर्देशकों में से एक और केजीएफ 2 जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले प्रशांत नील का आज 42वां जन्मदिन है। फैंस से लेकर सिनेमा की सितारें उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। अब उनके जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें साउथ सिनेमा के दो सुपरस्टार बाहुबली फेम प्रभास और केजीएफ स्टार यश साथ दिखाई दिए। इसके अलावा प्रोड्यूसर विजय किर्गंदुर भी जश्न में शामिल रहे।

विज्ञापन

kgf star yash and salaar actor prabhas celebrate director prashanth neels birthday  in Bangalore see photos
प्रशांत नील जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीर - फोटो : twitter

बैंगलौर पहुंचे केजीएफ स्टार
प्रशांत नील के जन्मदिन का सेलिब्रेशन बैंगलोर में किया गया। जिसमें प्रभास और यश के अलावा कई दिग्गज शामिल हुए। बता दें कि इस समय एक्टर प्रभास बैंगलौर में अपनी आगामी फिल्म सालार की शूटिंग कर रहे हैं, वहीं प्रशांत नील इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं। जबकि जानकारी के मुताबिक, अभिनेता यश प्रशांत नील के जन्मदिन के लिए यहां पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशांत नील जन्मदिन सेलिब्रेशन में साथ पोज देते दिखाई दिए सितारें
प्रशांत नील के जन्मदिन की तस्वीरों में सभी एक साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं। जहां अभिनेता प्रभास ऑल ब्लैक-कैजुअल लुक में दिखाई दे रही हैं,वहीं यश ने ब्लैक आउटफिट के साथ ऊपर से जैकेट टीमअप किया है। एक साथ सभी दिग्गजों को साथ देखकर यूजर्स भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed