केजीएफ और केजीएफ चैप्टर 2 के बाद साउथ एक्टर यश के फैंस की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उनकी इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। सिर्फ इतना ही नहीं फैंस अभिनेता की केजीएफ 3 का भी इंतजार कर रहे हैं। यश कई मौकों पर अपने परिवार के साथ सार्वजनिक जगहों पर भी स्पॉट किए जाते हैं। हाल ही में अभिनेता अपनी पत्नी राधिका पंडित के साथ कन्नड़ अभिनेत्री अदिति प्रभुदेवा के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
2 of 4
यश और राधिका पंडित
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में यश और उनकी पत्नी को एक साथ देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में यश ब्लैक शर्ट में नजर आ रहे हैं और उन्होंने ऑरेंज कलर की पैंट कैरी की है। वहीं उनकी पत्नी नीले रंग की ड्रेस में हैं। यश ने अपने बालों में पोनी बनाया है। काली शर्ट में यश का लुक काफी डैशिंग है। वह अपनी पत्नी के साथ पोज दे रहे है। यश की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो रही हैं। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि यश और उनकी पत्नी 'कपल गोल' दे रहे हैं। वहीं, एक और यूजर ने उन्हें 'आदर्श पारिवारिक व्यक्ति' कहा।
इसे भी पढ़ें- The Kashmir Files: फिल्मकार नादव लापिड के बयान के लिए इस्राइल राजदूत ने मांगी माफी, राजनयिक ने बताया शर्मनाक
अदिति प्रभुदेवा के वेडिंग रिसेप्शन में यश के अलावा और भी कई सेलेब्रिटीज शामिल हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अदिति और राधिका एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं। दोनों एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदिति ने कॉफी प्लांटर और बिजनेसमैन यशस्वी से शादी की है। इस जोड़े ने दिसंबर 2021 में सगाई की थी।
रिसेप्शन में शामिल होने के बाद यश ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान जब उनकी अगली फिल्म के बारे में पूछा तो अभिनेता हंसे और वहां से चले गए। केजीएफ चैप्टर 2 के बाद से यश के फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।