फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yash: 'केजीएफ' स्टार यश के फैंस के लिए आई बुरी खबर, नहीं होगा रॉकी भाई की फिल्म का एलान

Mon, 11 Jul 2022 08:21 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 11 Jul 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Yash: 'केजीएफ' स्टार यश के फैंस के लिए आई बुरी खबर, नहीं होगा रॉकी भाई की फिल्म का एलान
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साउथ अभिनेता यश फैंस के फेवरेट बन गए हैं। वह आखिरी बार 'केजीएफ चैप्टर 2' में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। 'केजीएफ 2' की रिलीज के बाद से ही फैंस इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसके लिए फैंस के अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। लेकिन इन सबके बीच यश के फैंस ये भी जानना चाहता है कि उनकी अगली फिल्म कौन सी होगी। इसी वजह से बीते दिन सोशल मीडिया पर 'यश 19' तक ट्रेंड करने लगा था। लेकिन अब रॉकी भाई के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।   

Yash: 'केजीएफ' स्टार यश के फैंस के लिए आई बुरी खबर, नहीं होगा रॉकी भाई की फिल्म का एलान
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दरअसल, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यश अपनी अगली फिल्म का जल्द ही एलान कर सकते हैं और इन खबर से ही फैंस काफी ज्यादा एक्साइडेट हो गए, जिसके चलते देखते ही देखते रविवार को ट्विटर पर यश 19 ट्रेंड करने लगा। लेकिन अब खबर आ रही है कि यश अपनी किसी भी फिल्म का एलान नहीं करने वाले हैं। दावा किया जा रहा है कि यश ने अपनी आने वाली फिल्म के एलान को लंबे समय तक रोकने का फैसला लिया है, जिस वजह से अब फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म की जानकारी नहीं मिल पाएगी। 

Yash: 'केजीएफ' स्टार यश के फैंस के लिए आई बुरी खबर, नहीं होगा रॉकी भाई की फिल्म का एलान
यश 19 - फोटो : सोशल मीडिया

पूजा हेगड़े संग नजर आएंगे यश
यश अपनी अगली फिल्म में पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते हुए नजर आ सकते हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा है कि उनकी अगली फिल्म का नाम 'यश 19' हो सकता है। पूजा हेगड़े को 'यश 19' के निर्माताओं द्वारा संपर्क किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन नर्तन द्वारा किया जाएगा। बता दें कि नर्तन वही हैं, जिन्होंने 2017 में आई कन्नड़ फिल्म 'मुफ्ती' का निर्देशन किया था। यदि पूजा हेगड़े और मेकर्स इस प्रोजेक्ट पर राजी हो जाते हैं तो हम पहली बार अभिनेत्री और यश को स्क्रीन शेयर करते हुए देखेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
Yash: 'केजीएफ' स्टार यश के फैंस के लिए आई बुरी खबर, नहीं होगा रॉकी भाई की फिल्म का एलान
केजीएफ चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फैंस को है 'केजीएफ 3' का इंतजार
यश की 'केजीएफ चैप्टर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1200 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में यश के साथ श्रीनिधि शेट्टी, संजय दत्त और रवीना टंडन अहम भूमिका में नजर आए थे। वहीं, अब फैंस को फिल्म के तीसरे पार्ट का इंतजार है। कई रिपोर्ट्स में दावा है कि 'केजीएफ' का तीसरा पार्ट 2025 तक रिलीज हो जाएगा। हालांकि, अब तक मेकर्स की तरफ से कुछ भी एलान नहीं किया गया है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed