बॉक्स-ऑफिस पर एक ही दिन एक से ज्यादा फिल्मों की रिलीज कोई नई बात नहीं है। मगर, हैरानी तब होती है, जब कई बड़े स्टार्स की फिल्में क्लैश हो रही हों। ऐसे में मुकाबला टक्कर का होता है। वर्ष 2023 में कुछ ऐसा ही माहौल जमने वाला है। इस दिन दक्षिण के एक या दो नहीं बल्कि चार सुपरस्टार्स की फिल्मों में महा भिड़ंत होने वाली है। यह सितारें हैं- प्रभास, राम चरण, जूनियर एनटीआर और महेश बाबू। सिर्फ दक्षिण ही नहीं, बल्कि पूरे भारतीय सिनेमा में यह चारों अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। प्रभास, राम चरण और जूनियर एनटीआर तो पैन इंडिया स्टार्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। हिंदी भाषी भी उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। मगर, जब एक ही तारीख पर सभी अपनी फिल्में लेकर आएंगे तो दर्शकों के लिए भी सोचने वाली स्थिति होगी। और...यह स्थिति सच में बनने वाली है।
Box Office Clash 2023: बॉक्स-ऑफिस पर महा भिड़ंत को तैयार ये दक्षिण सितारे, इस तारीख पर टिकीं निगाहें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च की इस तारीख पर हैं निगाहें
दरअसल फिल्म की रिलीज के लिए किसी पर्व या बड़ी छुट्टी पर मेकर्स और एक्टर्स की नजर होती है। माना जाता है कि छुट्टी पर अक्सर दर्शक सिनेमाघरों का रुख करते हैं, ऐसे में फिल्म रिलीज करना फायदे का सौदा हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 मार्च 2023 फिल्म रिलीज करने की बहुत सही डेट है। दरअसल, 30 मार्च यानी गुरुवार को राम नवमी है। ऐसे में स्टार्स इस डेट पर अपनी-अपनी फिल्मों को रिलीज करना चाहते हैं। साथ ही इस तारीख पर फिल्म रिलीज करने से वीकेंड के अलावा एक ज्यादा दिन मिल जाएगा।
छुट्टियों का मिलेगा फायदा
30 मार्च के बाद वाले सप्ताह में भी दो अतिरिक्त छुट्टियां हैं। दरअसल 05 अप्रैल को बाबू जगजीवन जयंती है और 07 अप्रैल को गुड फ्राइडे है। जिससे इन फिल्मों को फायदा होगा। इसलिए भी यह सितारे अपनी फिल्म को इस डेट पर रिलीज करने के लिए उत्सुक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास अपनी फिल्म 'सालार' को, राम चरण फिल्म 'आरसी 15', जूनियर एनटीआर फिल्म 'एनटीआर 30' और महेश बाबू फिल्म 'एसएसएमबी 28' को 30 मार्च को रिलीज करना चाहते हैं। हालांकि अभी किसी स्टार की फिल्म की रिलीज को लेकर आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।
कौन मारेगा बाजी?
बता दें कि प्रभास की फिल्म 'सालार' और फिल्म 'आरसी 15' की फिलहाल शूटिंग जारी है। फिल्म 'एनटीआर 30' के बारे में अभी तक जानकारी नहीं आई है। देखना दिलचस्प होगा कि 30 मार्च को कौन-कौन सी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी और फिल्मों की इस भिड़ंत में आखिर कौन बाजी मारता है!