'केजीएफ चैप्टर 2' 14 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज से पहले यश और फिल्म के निर्माता विजय किरगंदूर दक्षिण कन्नड़ में धर्मस्थल पहुंचे। वहां पहुंचकर दोनों मंदिर के प्रशासक वीरेंद्र हेगड़े से मिले और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए भगवान मंजूनाथ का आशीर्वाद लिया। केजीएफ स्टार यश पारंपरिक पोशाक में यहां पहुंचे थे। उन्हें सफेद शर्ट और धोती में देखकर फैंस भी काफी खुश हो गए।
KGF 2: ‘केजीएफ 2’ की रिलीज से पहले धर्मस्थल पहुंचे यश, फिल्म की सफलता के लिए भगवान मंजूनाथ का लिया आशीर्वाद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 10 Apr 2022 06:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन