साल 2012 में फिल्म अग्निपथ में संजय दत्त ने कांचा चीना के किरदार में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन को कड़ी टक्कर दी थी। हमेशा से नायक के रूप भूमिका निभाने के बावजूद इस फिल्म में उन्होंने खतरनाक खलनायक की ताकत दिखाई थी। अब एक बार फिर से संजय दत्त फिल्म केजीएफ 2 में अधीरा बनकर अपने लुक और अभिनय से दर्शकों को हैरान करने के लिए तैयार हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें अधीरा यानी संजय दत्त का खौफनाक लुक भी सामने आया है। अधीरा जो कुछ भी करने को तैयार है, और अपनी सेना को रॉकी से लड़ने की आज्ञा देता है। संजय दत्त को अधीरा के रूप में देखकर फैंस भी दंग रह गए हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके लिए संजय दत्त ने कितनी मेहनत की है।
KGF 2: 'केजीएफ 2' में अधीरा के खतरनाक लुक के लिए संजय दत्त ने की है कड़ी मेहनत, हर दिन 25 किलो का कवच पहनकर करते थे शूटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन