केबीसी 11: धोनी से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दे पाई गुजरात से आईं टीचर, क्या आपको पता है उत्तर?
शो में अमिताभ बच्चन ने बीनाबेन से कई मजेदार बातें कीं। अमिताभ बच्चन उनका नाम लेकर बुलाते हैं जिस पर बीनाबेन कहती हैं कि 'आप मुझे केवल बीना कहकर बुलाएं पूरा नाम लेने पर ऐसा लगता है जैसे मैं बहुत बड़ी हो गई हूं।' आगे अमिताभ कहते हैं कि 'आप मुझसे तो बड़ी नहीं हो सकती ना? मैं 77 पार कर गया हूं।' अमिताभ की ये बात सुनते ही वहां मौजूद सभी दर्शक हंसने लगते हैं।
बीनाबेन ने बताया कि 'मेरे सास-ससुर हमारे साथ ही रहते हैं। वो बोल और सुन नहीं पाते हैं। मेरे पति को भी सुनने में दिक्कत होती है। इसके बावजूद हमारे बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है।' बीनाबेन की कहानी सुनकर अमिताभ पूछते हैं कि 'आपको एडजस्ट करने में दिक्कत नहीं हुई?' जिस पर बीनाबेन कहती हैं कि 'मुझे ऐसा लगता है कि अगर मेरी शादी कहीं और हुई होती तो शायद मैं उतना खुश नहीं रह पाती।'
बीनाबेन कहती हैं कि 'थोड़ी दिक्कत होती है लेकिन मेरे घर में खुशियां ज्यादा हैं।' शो में बीनाबेन के पति भी मौजूद थे जो बीना की तारीफ करते हुए इमोशनल हो जाते हैं। खेल की बात करें तो बीनाबेन की पारी बहुत लंबी नहीं रही। वो महज 1.60 लाख रुपये ही जीत पाईं।
बीनाबेन ने इस सवाल पर क्विट कर लिया। हालांकि उन्होंने जवाब में एम एस धोनी का नाम लिया था लेकिन वो इसके लिए निश्चित नहीं थीं।
सवाल: बतौर कप्तान आईपीएल में 100 मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी कौन हैं?
A. गौतम गंभीर
B. रोहित शर्मा
C. एमएस धोनी
D. शेन वॉर्न
जवाब: एमएस धोनी
90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करता था ये मशहूर गायक, आज जी रहा गुमनामी की जिंदगी