फिल्म एक्टर के के मेनन अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। 'द गाजी अटैक', 'ब्लैक फ्राइडे', 'सरकार', 'हैदर' जैसी फिल्मों से उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। हाल ही में अभिनेता ने लल्लनटॉप के इंटरव्यू में इंडस्ट्री और अपनी फिल्मों पर खुलकर बात की।
Janhvi-Sridevi: 'कलंक' से मां श्रीदेवी संग डेब्यू करने वाली थीं जान्हवी कपूर, बोनी कपूर का चौंकाने वाला खुलासा
2 of 5
के के मेनन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस इंटरव्यू के दौरान के के मेनन बताया कि अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित उनकी रिलीज न हो सकी फिल्म 'पांच' ने उन्हें शोबिज की अप्रत्याशित प्रकृति के बारे में एक बड़ा सबक सिखाया। न्यूज पोर्टल के साथ एक साक्षात्कार में के के मेनन ने साझा किया कि वह 'पांच' के साथ इंडस्ट्री में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उत्सुक थे, जो निर्माताओं द्वारा सामना की गई कुछ समस्याओं के कारण रिलीज नहीं हो सकी।
3 of 5
के के मेनन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता ने कहा कि इस घटना ने उन्हें एक बड़ा सबक सिखाया। मेनन ने याद करते हुए बताया, ''हर हफ्ते टूटू शर्मा (निर्माता) एक होर्डिंग लगाते थे और उनसे कहते थे कि यह अब रिलीज हो रही है, अभी कुछ भी साइन न करें।' हमें नहीं पता था कि यह कभी रिलीज नहीं होगी।''
4 of 5
लव ऑल स्पेशल स्क्रीनिंग इवेंट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस दौरान मेनन ने इसे बिना रिलीज हुए सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म करार दिया। इस बातचीत में के के ने 'पांच' की स्क्रीनिंग को याद किया। उन्होंने बताया कि फिल्म देखने के बाद विधु ने उनकी तुलना टैक्सी ड्राइवर के रॉबर्ट डी नीरो से कर डाली थी।
5 of 5
लव ऑल स्पेशल स्क्रीनिंग
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि 'पांच' में आदित्य श्रीवास्तव, विजय मौर्य, जॉय फर्नांडीस और तेजस्विनी कोल्हापुरे ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो के के इन दिनों अपनी फिल्म लव ऑल को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म एक सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
Bollywood: भारी पोशाक में कहर ढा चुकी हैं बी-टाउन की ये हसीनाएं, वजन सुन आप भी रह जाएंगे दंग